फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bareilly: Ban on wearing turban, kirpan in St. Francis School, outrage in Sikh society

बरेली: सेंट फ्रांसिस स्कूल में पगड़ी, कृपाण पहनने पर रोक, सिख समाज में आक्रोश

Thu, 21 Jul 2022 11:49 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 21 Jul 2022 11:49 AM IST
सार

सिख समाज से जुड़े लोगों ने बैठक के बाद स्कूल में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। स्कूल की ओर से अभी इस पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Bareilly: Ban on wearing turban, kirpan in St. Francis School, outrage in Sikh society
स्कूल में धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के संजयनगर स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में छात्रों के पगड़ी, कृपाण आदि धारण करने पर रोक लगाने से माहौल गरमा गया है। सिख समाज के लोगों ने स्कूल का घेराव कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि संजयनगर क्षेत्र में संचालित सेंट फ्रांसिस स्कूल में बुधवार दोपहर छात्र-छात्राओं को धार्मिक चिह्न पगड़ी, कृपाण आदि पहनकर स्कूल न आने का फरमान सुनाया गया। छात्र-छात्राओं ने तो इस पर कोई एतराज नहीं जताया लेकिन जब बच्चे घर पहुंचे और इस बारे में परिजन को बताया तो माहौल गरमा गया। बुधवार को ही कुछ लोग इसकी शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे लेकिन छुट्टी होने के कारण प्रबंधन से उनकी बात नहीं हो सकी।

विज्ञापन


स्कूल के आदेश की जानकारी मिलने पर सिख समाज के लोगों में इसको लेकर आक्रोश फैल गया। बृहस्पतिवार सुबह यूथ खालसा ग्रुप के अध्यक्ष मनजीत सिंह बिट्टू की ओर से इस संबंध में संजयनगर गुरुद्वारा में समाज के लोगों की बैठक बुलाई गई। इसके बाद सभी लोगों ने स्कूल में जाकर धरना प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी। उन लोगों ने स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed