फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   barat returned as dowry of rupees one crore not given in greater noida

एक करोड़ रुपये दहेज नहीं मिलने पर लौटी बरात, दूल्हे सहित 13 पर एफआईआर

Sat, 29 Jun 2019 05:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 29 Jun 2019 05:25 AM IST
विज्ञापन
barat returned as dowry of rupees one crore not given in greater noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जेपी ग्रीन रिसोर्ट में आयोजित शादी समारोह के दौरान एक्सपोर्टर दूल्हे ने दहेज में एक करोड़ रुपये और लाखों के आभूषण नहीं मिलने पर वरमाला से पहले विवाह से इंकार कर दिया। 

विज्ञापन


बुधवार को शादी समारोह में पहुंचे बराती खाना खाने के बाद लौट गए। मामले में दिल्ली के रोहिणी निवासी बैंककर्मी युवती ने दहेज के लिए विवाह से इंकार करने और बाउंसरों को बुलाकर अभद्रता व धक्कामुक्की का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी दूल्हे, उसके पिता, सात महिलाओं और चार बाउंसरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


दिल्ली के सेक्टर-13 रोहिणी निवासी गरिमा ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि उसका रिश्ता जेपी ग्रीन निवासी कारोबारी अक्षत गुप्ता से दोनों परिवारों की सहमति से तय हुआ था। बुधवार 26 जून की रात को जेपी ग्रीन रिसोर्ट में विवाह की पूरी तैयारियां कर लीं गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गरिमा उनके परिजन व अन्य रिश्तेदार यहां पहुंच गए थे। वहीं, अक्षत से पहले बराती वहां पहुंच गए थे। बारातियों ने भोजन भी कर लिया था लेकिन काफी देर तक अक्षत विवाह स्थल पर नहीं पहुंचा।

चार बाउंसरों संग वरमाला से पहले पहुंचा दूल्हा
गरिमा ने आरोप लगाया है कि अक्षत काफी चार बाउंसरों को लेकर विवाह स्थल पर वरमाला से पहले पहुंचा। अक्षत ने गरिमा के पिता को बुलाकर दहेज में एक करोड़ रुपये नहीं देने पर बेइज्जत किया। बाउंसर व अन्य लोगों ने भी गरिमा के परिजनों से धक्कामुक्की की। इसके बाद अक्षत लौट गया। कुछ देर बाद बराती भी वापस चले गए।

मामले की सूचना यूपी-100 पर देने के बाद एच्छर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। इसके बाद गरिमा की तहरीर पर अक्षत, उसके पिता विजय कुमार, सात महिलाओं व चार बाउंसरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 
 

एक दिन पहले दी थी बेइज्जत करने की धमकी 

आरोप है कि अक्षत और उनकी मां ने गरिमा को घर से बाहर बुलाकर बात की और दहेज में एक करोड़ रुपये और लाखों के आभूषण देने की मांग की। उस दौरान पीड़िता नेे उनसे कहा था कि सभी कार्ड बंट चुके हैं, वह पूरी कोशिश करेंगे और जितना हो सकेगा करेंगे। आरोपियों ने गरिमा को रुपये न देने पर बेइज्जत करने की धमकी भी दी थी।

विवाह से एक दिन पहले 25 जून को अक्षत ने गरिमा को फोन किया और रुपये का इंतजाम होने के संबंध में पूछा था। इसके बाद अक्षत ने गरिमा से बात करना बंद कर दिया लेकिन उसके घरवाले आश्वासन दे रहे थे कि वह शादी कर रहे हैं। इसके चलते 26 जून को वह पूरी तैयारी से जेपी ग्रीन रिसोर्ट पहुंचे। 

रोका’ पर फाइव स्टार होटल में शादी समेत की थी कई मांग
गरिमा का आरोप है कि रोके से एक दिन पहले अक्षत व उसके परिजन ने कहा था कि शादी फाइव स्टार होटल में होनी चाहिए और अक्षत की छह बहनों के पति व चाचा-मामा को सोने की गिन्नियां, अक्षत व उसके पिता को सोने की चेन व बाकी रिश्तेदारों को नकदी देनी होगी। इसके चलते गरिमा के परिजन ने सारी व्यवस्था अच्छे से करने का आश्वासन दिया था और अपनी क्षमता से अधिक होने के बावजूद जेपी ग्रीन रिसोर्ट समारोह के लिए बुक किया था। 

लड़कीवालों ने दिया था रोके का खर्च भी 
12 अप्रैल को जेपी गोल्फ कोर्स में रोके की रस्म हुई थी। विवाह 26 जून को होना तय हुआ था। रोके के दिन वर पक्ष के लोगों ने उनसे कहा था कि रोके के समारोह का पूरा खर्च वह खुद वहन करेंगे, लेकिन बाद में पूरा खर्च गरिमा के पिता ने वहन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed