फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Barapullah Phase-3 corridor ready after 11 years; inauguration on the 29th.

Delhi NCR News: 11 साल बाद तैयार हुआ बारापुला फेज-3 कॉरिडोर, 29 को उद्घाटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
मयूर विहार फेज-1 से सराय काले खां तक सीधी कनेक्टिविटी, 29 सितंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे उद्घाटन
विज्ञापन

2014 में मिली थी मंजूरी, 2015 में शुरू हुआ था निर्माण, 2017 तक पूरा होना था काम, संशोधित लागत 1,635 करोड़ रुपये पहुंची

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। करीब 11 साल के लंबे इंतजार के बाद बारापुला फेज-3 कॉरिडोर अब उद्घाटन के लिए तैयार है। मयूर विहार फेज-1 से सराय काले खां तक बने इस महत्वपूर्ण कॉरिडोर का 29 सितंबर को उद्घाटन होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहेंगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने शनिवार को परियोजना स्थल का निरीक्षण कर उद्घाटन से पहले की तैयारियों का जायजा लिया।
बारापुला फेज-3 परियोजना को वर्ष 2014 में मंजूरी मिली थी और 2015 में इसका निर्माण शुरू हुआ था। मूल योजना के मुताबिक इसे 2017 तक पूरा किया जाना था, लेकिन निर्धारित समयसीमा में काम पूरा नहीं हो सका। इसके बाद परियोजना लंबे समय तक निर्माणाधीन रही। अब निर्माण पूरा होने के बाद इसे यातायात के लिए खोलने की तैयारी है। परियोजना में देरी के साथ इसकी लागत भी बढ़ी और संशोधित लागत करीब 1,635 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।
विज्ञापन


पूर्वी से दक्षिणी दिल्ली के बीच बेहतर होगी कनेक्टिविटी
कॉरिडोर शुरू होने से मयूर विहार फेज-1 से सराय काले खां तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। सराय काले खां के पास यह मौजूदा बारापुला कॉरिडोर से जुड़ेगा, जो आगे एम्स और दक्षिण दिल्ली की ओर जाने वाले मार्गों से संपर्क देता है। इससे पूर्वी दिल्ली से दक्षिण दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को कई सिग्नल वाले जंक्शनों से गुजरने की जरूरत कम होगी। फेज-3 के जुड़ने के बाद मौजूदा और नए हिस्से को मिलाकर बारापुला कॉरिडोर की कुल लंबाई करीब नौ किलोमीटर हो जाएगी। पीडब्ल्यूडी के अनुसार, परियोजना का उद्देश्य पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली के बीच सड़क संपर्क को बेहतर करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

एक दशक से अधिक समय से दिल्ली की जनता इस परियोजना के पूरा होने का इंतजार कर रही थी। सरकार बनने के बाद मैंने परियोजना की लगातार समीक्षा की और जरूरी अनुमतियां व मंजूरियां पूरी कराने पर काम किया। अब लंबे समय से लंबित यह काम पूरा हो चुका है और हम बारापुला फेज-3 को दिल्ली की जनता के लिए खोलने की तैयारी कर रहे हैं।
-प्रवेश साहिब सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed