फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Barapullah brings three expressways closer; travel between East Delhi and Noida-Ghaziabad will also become easier.

Delhi NCR News: बारापुला ने बढ़ाई तीन एक्सप्रेसवे की नजदीकी, पूर्वी दिल्ली के साथ नोएडा-गाजियाबाद का सफर भी होगा आसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
बारापुला फेज-तीन खुलने से देहरादून और मेरठ की मुंबई एक्सप्रेसवे तक कनेक्टिविटी हुई सिग्नल फ्री, एक से दूसरे एक्सप्रेस वे तक जाने की राह हुई बेहतर
विज्ञापन

दिल्ली के अंदरूनी ट्रैफिक को भी मिली राहत, मयूर विहार फेज-वन से बारापुला पुल होते हुए आईएनए तक सुगम होगा सफर
नई दिल्ली। बारापुला एलिवेटेड रोड फेज-3 के खुलने से दिल्ली की सड़क कनेक्टिविटी को नया विकल्प मिला है। करीब 3.5 किलोमीटर लंबा यह एलिवेटेड कॉरिडोर मयूर विहार फेज-1 को सराय काले खां से जोड़ता है। इसके शुरू होने से दिल्ली-देहरादून, दिल्ली-मेरठ और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के बीच आवागमन आसान होगा। एक एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहन चालक बिना ट्रैफिक सिग्नल और घुमावदार रास्तों से गुजरे दूसरे एक्सप्रेसवे की ओर जा सकेंगे। इससे पूर्वी दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद से दक्षिणी दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।
इस कॉरिडोर का सबसे अधिक फायदा मयूर विहार फेज-1 से आईएनए के बीच सफर करने वालों को मिलेगा। वे बारापुला एलिवेटेड रोड के तीनों चरणों से होते हुए सिग्नल फ्री रास्ते से अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे। इससे निजामुद्दीन और सराय काले खां के व्यस्त मार्गों पर निर्भरता कम हो सकती है।
विज्ञापन

तीन एक्सप्रेसवे के बीच बनेगा सीधा संपर्क
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: अक्षरधाम तक आने वाले दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के वाहन चालकों को अभी निजामुद्दीन की ओर जाना पड़ता है। बारापुला फेज-3 से जुड़ने के बाद वे मयूर विहार फेज-1 से एलिवेटेड कॉरिडोर पर चढ़कर आगे बढ़ सकेंगे। यहां से करीब 500 मीटर की दूरी पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ने का रास्ता मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे: मेरठ की ओर से आने वाले वाहन चालकों को अभी निजामुद्दीन पहुंचना पड़ता है। नए कॉरिडोर के जरिये वे बारापुला के रास्ते दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की ओर जा सकेंगे। इससे पूर्वी दिल्ली और आसपास के इलाकों से दक्षिणी दिल्ली की ओर आवागमन में सुविधा मिल सकती है।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे: डीएनडी और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ी सड़कें दक्षिणी दिल्ली और फरीदाबाद की दिशा में आवाजाही के लिए अहम हैं। बारापुला फेज-3 के जुड़ने से इन मार्गों के बीच संपर्क बेहतर होगा और वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्ते मिलेंगे।
तीन लेन का कॉरिडोर, दोनों दिशाओं में आवाजाही की सुविधा
बारापुला फेज-3 को मयूर विहार फेज-1 से सराय काले खां तक बनाया गया है। सराय काले खां की ओर इसका जुड़ाव दो तरफा है। एक ओर यह सीधे बारापुला फेज-1 से जुड़ता है, जबकि दूसरी ओर वाहन रिंग रोड पर भी जा सकेंगे। यहां से बारापुला फेज-1 और फेज-2 के रास्ते एम्स और दक्षिणी दिल्ली की ओर पहुंचा जा सकता है। कॉरिडोर में तीन लेन के साथ अलग-अलग दिशाओं में वाहनों की आवाजाही के लिए लूप बनाए गए हैं। इससे वाहन चालक अपनी मंजिल के अनुसार रास्ता चुन सकेंगे।
इन इलाकों के लोगों को होगा फायदा
पूर्वी दिल्ली : मयूर विहार, आसपास की कॉलोनियों और नोएडा की ओर से आने वाले वाहन चालकों को दक्षिणी दिल्ली की ओर जाने के लिए नया एलिवेटेड रास्ता मिलेगा।
गाजियाबाद और नोएडा : इन शहरों से दिल्ली आने वाले यात्रियों को सराय काले खां के जरिये दक्षिणी दिल्ली और मध्य दिल्ली की ओर जाने में सुविधा मिल सकती है।
फरीदाबाद :दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और डीएनडी लिंक रोड की कनेक्टिविटी के साथ फरीदाबाद की दिशा से आने वाले वाहन चालकों को भी बेहतर मार्ग विकल्प मिल सकते हैं।
सराय काले खां और निजामुद्दीन के आसपास जाम की चुनौती
कॉरिडोर से सराय काले खां, रिंग रोड, डीएनडी फ्लाईवे और एनएच-24 पर ट्रैफिक का दबाव कम होने की उम्मीद है। हालांकि, निजामुद्दीन से महारानी बाग के बीच रिंग रोड के करीब दो किलोमीटर लंबे हिस्से पर जाम की समस्या बनी रह सकती है।
इसकी वजह सराय काले खां में रेलवे स्टेशन, अंतरराज्यीय बस अड्डे, रिंग रोड और अन्य प्रमुख मार्गों से आने वाला ट्रैफिक है। तीनों एक्सप्रेसवे के साथ दिल्ली के अंदरूनी इलाकों से आने वाले वाहनों का दबाव भी इस हिस्से में चुनौती बना रह सकता है।
2014 में मिली थी मंजूरी, लागत 1,635 करोड़ रुपये
बारापुला एलिवेटेड रोड फेज-3 परियोजना को वर्ष 2014 में मंजूरी मिली थी और निर्माण कार्य 2015 में शुरू हुआ था। इसे मूल रूप से 2017 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि, जमीन अधिग्रहण, पर्यावरणीय मंजूरियों और तकनीकी चुनौतियों के कारण निर्माण में देरी हुई। परियोजना की संशोधित लागत करीब 1,635 करोड़ रुपये बताई गई है।



सुगम होगा सफर

दिल्ली की कनेक्टिविटी को सुदृढ़ और दिल्लीवासियों के सफर को सुगम बनाने के लिए आज 1,941 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। 1,635 करोड़ रुपये की लागत से बना बारापुला एलिवेटेड रोड फेज-3 दिल्लीवासियों को समर्पित किया। इससे पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली के बीच सिग्नल-फ्री कनेक्टिविटी होगी, जिससे आवागमन सुगम होगा, ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और यात्रा का समय भी बचेगा। साथ ही, मोदी मिल-सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर और लोनी अंडरपास का भी शिलान्यास किया।
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री (सोशल मीडिया पर पोस्ट)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article