फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bansuri Swaraj reached parliament with a bag written 'National Herald looted'

Delhi: प्रियंका के फलस्तीन संदेश पर बांसुरी स्वराज का जवाब, 'नेशनल हेराल्ड की लूट' लिखा बैग लेकर पहुंचीं संसद

Tue, 22 Apr 2025 12:54 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Tue, 22 Apr 2025 12:54 PM IST
सार

'एक देश एक चुनाव' के मुद्दे पर होने जा रही बैठक में शामिल होने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज संसद भवन पहुंचीं। उन्होंने 'नेशनल हेराल्ड की लूट' लिखा बैग लेकर संसद में प्रवेश किया।

विज्ञापन
Bansuri Swaraj reached parliament with a bag written 'National Herald looted'
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज - फोटो : पीटीआई

विस्तार

'एक देश एक चुनाव' के मुद्दे पर आज जेपीसी की पहली बैठक होने जा रही है। प्रस्ताव वाले विधेयकों पर समिति की बैठक के लिए भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज एक बैग लेकर संसद भवन पहुंचीं। उनके काले बैग पर लाल रंग से 'नेशनल हेराल्ड की लूट' लिखा हुआ था। कांग्रेस की कार्यशैली को अब जनता के सामने लाया जाना चाहिए। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी आरोपी हैं और प्रवर्तन निदेशालय ने उन पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

 

कांग्रेस ने इस आरोप को सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा अपने शीर्ष नेताओं के खिलाफ बदले की कार्रवाई करार दिया है। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश हेमंत गुप्ता, भारतीय विधि आयोग के पूर्व अध्यक्ष बीएस चौहान और जाने-माने वकील और कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी उन हस्तियों में शामिल हैं, जो एक साथ चुनाव कराने पर संसद की संयुक्त समिति को अपने विचार देंगे। समिति का नेतृत्व भाजपा सांसद पीपी चौधरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यग भी पढ़ेंः एक देश एक चुनाव: 'देश का विचार जानने के लिए सभी राज्यों का दौरा करेगी समिति', JPC बैठक से पहले बोले पीपी चौधरी

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पिछले साल संसद में एक बैग लेकर गई थीं, जिस पर 'फलिस्तीन' लिखा हुआ था। 'फलिस्तीन' शब्द और तरबूज सहित फलिस्तीनी प्रतीकों से सजे इस हैंडबैग को फलिस्तीनी एकजुटता के प्रतीक के रूप में देखा गया था। गांधी संसद में एक हैंडबैग भी लेकर गई थीं, जिस पर 'बांग्लादेश के हिंदू और ईसाइयों के साथ खड़े हो' का संदेश लिखा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed