Swaraj Kaushal Passes Away: बांसुरी स्वराज के पिता स्वराज कौशल का निधन, मिजोरम के रह चुके हैं राज्यपाल
Swaraj Kaushal Pass Away: नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज के पिता और पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का निधन हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के पिता, पूर्व मिजोरम राज्यपाल और वरिष्ठ वकील स्वराज कौशल का गुरुवार को निधन हो गया। वे 73 वर्ष के थे।
हिमाचल के सोलन में 12 जुलाई 1952 को उनका जन्म हुआ था। सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट और स्वर्गीय सुषमा स्वराज के पति के आकस्मिक निधन से राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
Deeply saddened to hear about the sudden demise of Former Governor of Mizoram & Senior Advocate Shri Swaraj Kaushal ji.
Husband of Late Smt. Sushma Swaraj ji and father of Hon’ble MP Ms. Bansuri Swaraj. He served the nation with integrity, wisdom and unmatched dedication.विज्ञापन
My… pic.twitter.com/lgZ7poBxWI — Satish Upadhyay (@upadhyaysbjp) December 4, 2025
मालवीय नगर से विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश उपाध्याय ने एक्स पर स्वराज कौशल के निधन पर एक पोस्ट साझा की है। उन्होंने लिखा कि स्वर्गीय सुषमा स्वराज के पति और माननीय सांसद बांसुरी स्वराज के पिता, मिजोरम के पूर्व गवर्नर और सीनियर एडवोकेट स्वराज कौशल के अचानक निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। उन्होंने ईमानदारी, समझदारी और बेमिसाल लगन से देश की सेवा की। बांसुरी और उनके पूरे परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
पीएम मोदी ने जताया दुख
पूर्व मिजोरम राज्यपाल और वरिष्ठ वकील स्वराज कौशल के निधन पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया(एक्स) पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने लिखा कि, 'श्री स्वराज कौशल जी के निधन से दुख हुआ है। वे भारत के सबसे कम उम्र के राज्यपाल बने और मिजोरम के लोगों पर अपने कार्यकाल के दौरान गहरा प्रभाव छोड़ा। एक सांसद के रूप में उनके विचार भी महत्वपूर्ण रहे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनकी बेटी बांसुरी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हैं। ॐ शांति।'
Pained by the passing of Shri Swaraj Kaushal Ji. He distinguished himself as a lawyer and a person who believed in using the legal profession to improve the lives of the underprivileged. He became India’s youngest Governor and left a lasting impression on the people of Mizoram…
— Narendra Modi (@narendramodi) December 4, 2025
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.