{"_id":"d0d13f4a8f620ea6b60444983005949a","slug":"bank-on-the-transaction-will-be-cheaper-than-food-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से ज्यादा ट्रांजेक्शन करने पर मिलेगा सस्ता खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक से ज्यादा ट्रांजेक्शन करने पर मिलेगा सस्ता खाना
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 07 Jul 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों में ज्यादा लेनदेन करना ग्राहकों के लिए फायदे का सौदा साबित होने वाला है। ऐसे ग्राहकों को अब रेस्टोरेंट में खाना और मूवी देखना भी सस्ता पड़ेगा।
ज्यादा लेनदेन करने वाले उपभोक्ताओं को बैंकों की ओर से रिवार्ड प्वाइंट देने की शुरुआत की जा रही है। एसबीआई ने इसकी गाइड लाइन तैयार कर ली हैं, जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी।
बैंकों में कारोबारी उपभोक्ताओं को लुभाने की होड़ लगी है। ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं को अपने साथ जोड़ने और बैंक कारोबार बढ़ाने को कई प्लान समय-समय पर लागू किए जाते हैं।
एसबीआई केअनुसार ज्यादा लेनदेन करने वालों को रिवार्ड प्वाइंट दिए जाएंगे। जितना ज्यादा धनराशि में और जितनी ज्यादा बार लेन-देेन होगा, उसी आधार पर रिवार्ड प्वाइंट होंगे।
विज्ञापन
रिवार्ड प्वाइंट खाताधारक के क्रेडिट-डेबिट कार्ड में एकत्रित होते जाएंगे। इनकी जानकारी बैंक मैसेज से भी उपभोक्ताओं को मिलेगी।
इन रिवार्ड प्वाइंट के आधार पर रेस्टोरेंट में खाने, मूवी के टिकट और मेट्रो-रोडवेज के किराए में छूट मिलेगी। ऑनलाइन भुगतान करने के दौरान रिवार्ड प्वाइंट को पेमेंट में जोड़ लिया जाएगा।