फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bank closed, atm empty situation to get worse on december 12

नोटबंदीः बैंक बंद, एटीएम में पैसे खत्म, आज बढ़ेगी और मुश्किल

Mon, 12 Dec 2016 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Dec 2016 10:29 AM IST
विज्ञापन
bank closed, atm empty situation to get worse on december 12
एटीएम के बाहर लगी लाइन और खाली पड़े एटीएम - फोटो : अमर उजाला

बैंकों में लगातार पड़ी छुट्टी का असर रविवार को दिखने लगा। बैंक बंद रहे तो एटीएम भी खाली होते चले गए। दोपहर बाद दिल्ली में अधिकांश एटीएम बंद रहे। सिर्फ वहीं एटीएम चलते नजर आए जो कि पहले से ही नई दिल्ली इलाके में स्थित थे।

विज्ञापन


जिस एटीएम में कैश था, वहां कतारें लंबी होती गईं। सुबह से जो लाइन लगी, वह देर रात तक लगी रही। आखिर अंत में उन एटीएम में भी कैश खत्म हो गए। लोगों के लिए मुश्किल वाली बात यह है कि सोमवार को भी बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली में कई ऐसे एटीएम हैं, जहां 10-10 दिनों से पैसा नहीं आया है। उस इलाके के लोग कैश के लिए बैंक के भरोसे या फिर दूसरे इलाके में चल रहे एटीएम के भरोसे है। बाहरी दिल्ली के बख्तावरपुर में बीते 12 दिनों से एटीएम में पैसा नहीं डाला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को भी बैंक बंद रहेंगे

bank closed, atm empty situation to get worse on december 12
एटीएम के बाहर लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला

लोगों को पैसा पाने के लिए नई दिल्ली एरिया में आना पड़ता है। विकास मार्ग पर भी ज्यादातर एटीएम बंद रहे। कड़कड़डूमा पर सिर्फ कार्पोरेशन बैंक का एटीएम चल रहा था जहां लंबी कतारें लगी हुई थी।

रविवार को बड़ी संख्या में एटीएम बंद हालत में मिले। सिर्फ नई दिल्ली में इलाके के यूको बैंक, पीएनबी बैंक के एटीएम दिनभर चले। वहीं रविवार को सांसदों के लिए बनाए गए अपार्टमेंट के एटीएम में भी पैसा नहीं आया। बताया जा रहा है कि छुट्टी के चलते एटीएम में कैश नहीं डाला जा रहा है।

छुट्टी के चलते अगर रविवार को एटीएम कैशलेस हो गए है तो सोमवार को भी बैंक बंद रहेंगे। अगर फिर भी एटीएम में कैश नहीं डाले गए तो कैश की किल्लत बढ़ेगी। चालू एटीएम पर कतारें और बढ़ेगी। 

मोबाइल बैंकिंग ट्रेनर के रूप में युवाओं का चयन

bank closed, atm empty situation to get worse on december 12

युवाओं को डिजिटल बैंकिंग से जोड़ने का अभियान सरकार ने शुरू कर दिया है। सरकार वालेंटियर तैयार कर रही है जो घर-घर घूमकर डिजिटल बैंकिंग के बारे में लोगों को अवगत करेंगे। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री विजय गोयल ने ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में मोबाइल व डिजिटल बैंकिंग के ट्रेनर बनाने के लिए चयन प्रक्रिया की शुरुआत की।

दिल्ली व दिल्ली के बाहर से आए 600 से ज्यादा युवाओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र संगठन की टीम ने इन सभी की मोबाइल बैंकिंग से संबंधित एक परीक्षा व साक्षात्कार लिया। चुने गए युवाओं को एक महीने तक मंत्रालय के साथ काम करने का मौका दिया जाएगा।

प्रत्येक चुना गया ट्रेनर कम से कम 100 परिवारों को डिजिटल बैंकिंग की जानकारी देगा। नेहरू युवा केन्द्र संगठन की ओर से प्रत्येक ट्रेनर को 10 हजार रुपये मासिक मानदेय प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जो युवा अपना पूरा समय न दे कर अपनी सुविधा के अनुसार जनता को मोबाइल बैंकिंग ट्रेनिंग देंगे उन्हें मंत्रालय प्रमाण-पत्र देगा।

इस मौके पर विजय गोयल ने कहा कि सरकार के इस निर्णायक फैसले को सलाम करते हैं। 65 प्रतिशत आबादी युवा है और उनमें क्षमता है भारत को डिजिटल इकॉनमी बनाने की। हम साथ मिलकर इस ओर अग्रसर होंगे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में नेहरू युवा केंद्र संगठन ऐसे मोबाइल बैंकिंग शिविर लगाकर जनता को जागरूक करेगा। डेढ़ लाख युवाओं ने इस मुहिम में समर्थन दिया है।

दिल्ली सरकार भी पांच हजार रुपये से बड़े भुगतान नहीं करेगी नकद

bank closed, atm empty situation to get worse on december 12

केंद्र सरकार की तरफ से किसी आपूर्तिकर्ता, ठेकेदार या संस्थान को 5000 रुपये से बड़े भुगतान नकद नहीं करने के आदेश को दिल्ली सरकार ने लागू कर दिया है।

इस संबंध में प्रधान वित्त सचिव एसएन सहाय ने कार्यालय आदेश करके कहा है कि केंद्र सरकार ने जो निर्देश 5 दिसंबर को जारी किए हैं, उसे दिल्ली सरकार ने तत्काल प्रभाव से लागू करने का फैसला किया है। इससे पहले 1 अगस्त, 2016 को यह सीमा 10 हजार रुपये रखी गई थी।

दिल्ली सरकार के प्रधान वित्त सचिव की तरफ से जारी आदेश के बाद समाज कल्याण विभाग ने भी अपने विभाग से जुड़ी सभी एजेंसियों के लिए यह आदेश जारी कर दिया है कि सरकारी स्तर पर जो भी भुगतान सामान आपूर्तिकर्ता, ठेकेदार या किसी संस्था को 5000 से अधिक का करना है, उसे आरटीजीएस, एनईएफटी या ईसीएस से ही करें। आदेश का पालन नहीं करने वाले के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed