फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bangladeshi marriages in India have become a headache for security agencies

Security Threat : बांग्लादेशियों का भारत में विवाह सुरक्षा एजेंसियों के लिए बना जी का जंजाल, यहां फंसा है पेंच

Thu, 10 Jul 2025 06:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 10 Jul 2025 06:35 AM IST
सार

बांग्लादेशी पुरुषों को डिपोर्ट कर दिया गया है, मगर उनका परिवार भारत में ही रह गया है। ऐसे में परिवार के सामने संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन
Bangladeshi marriages in India have become a headache for security agencies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

बांग्लादेशी युवकों का भारत में शादी करना सुरक्षा एजेंसियों के लिए जी का जंजाल बन गया है। बांग्लादेशी पुरुषों को डिपोर्ट कर दिया गया है, मगर उनका परिवार भारत में ही रह गया है। ऐसे में परिवार के सामने संकट खड़ा हो गया है। अभी तक जितने भी बांग्लादेशी यहां पकड़े गए हैं वह सभी पॉपुलर मैसेजिंग एप आईएमओ से बांग्लादेश में बात करते मिले हैं। यह एप भारत में प्रतिबंधित है। ऐसे में भारत में रह रहे बांग्लादेशी देश की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ कर रहे थे।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दक्षिण जिला पुलिस ने छह जून को सुलेमुद्दीन को बांग्लादेश डिपोर्ट किया था। वह भारत में अवैध रूप से रहा था। सुलेमुद्दीन ने दिल्ली में आकर भारतीय लड़की से शादी कर ली थी। उसके छह बच्चे हैं। सुलेमुद्दीन को तो बांग्लादेश डिपोर्ट कर दिया गया है, मगर उसकी पत्नी व बच्चे लाल कुंआ में रह रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुलेमुद्दीन को दूसरी बार बांग्लादेश डिपोर्ट किया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने सैदुल को मार्च महीने में डिपोर्ट किया। सैदुल ने भारतीय लड़की से शादी की है। उसके चार बच्चे हैं। सैदुल की पत्नी व बच्चे निजाम नगर, निजामुद्दीन में रहता है। सैदुल के परिवार के सामने परिवार को चलाने का संकट पैदा हो गया है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस तरह के कई केस सामने आ चुके हैं। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को उनके देश डिपोर्ट किया जा रहा है। यह अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ 
दिल्ली में बीते साल दिसंबर से उपराज्यपाल वीके सक्सेना के आदेश के बाद पुलिस लगातार अवैध बांग्लादेशियों पर शिकंजा कस रही है। दिल्ली में पिछले 6 महीने में एक हजार से ज्यादा अवैध बांग्लादेशी पकड़े गए हैं। उनमें लगभग सभी एप से बंग्लादेश में बात करते पाए गए।

एप प्रतिबंधित है
भारत सरकार ने मई 2023 में आईएमओ समेत 14 मैसेजिंग एप्स को नेशनल सिक्योरिटी के चलते बैन कर दिया था। इन एप्स का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठन कर रहे थे। इनकी सिक्योरिटी ऐसी थी कि एजेंसियों को जांच में मुश्किल हो रही थी।


राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा
साइबर विशेषज्ञ पवन दुग्गल का कहना है कि भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए फिलहाल यह एप बड़ा खतरा है। बांग्लादेशी या कोई और इस एप का इस्तेमाल कर भारत की प्रभुता, अखंडता और सुरक्षा को नुकसान पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed