{"_id":"14c00f800f01f8f85bb9a2dc82145b34","slug":"ban-on-msg-film-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"MSG पर रोक के लिए बनाया नया प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MSG पर रोक के लिए बनाया नया प्लान
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 20 Jan 2015 09:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएसजी फिल्म रिलीज को लेकर देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन के क्रम में यहां ओल्ड निवासी एक बुजुर्ग ने भी फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने को लेकर सीएम विंडो में फरियाद लगाई है।
विज्ञापन
ओल्ड फरीदाबाद निवासी मनोहर लाल जुनेजा ने सीएम विंडो में दी शिकायत में कहा है कि हमारे देश में पहले से ही पाखंड बहुत चल रहा है और एमएसजी फिल्म इसको और बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन
पड़ोसी राज्य पंजाब ने इसके प्रसारण पर पहले ही रोक लगा रखी है। ऐसे में हरियाणा के हित को देखते हुए फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाई जानी चाहिए।
जुनेजा ने कहा कि गुरमीत राम रहीम को नोटिस भेजकर यह जवाब मांगा जाना चाहिए कि अगर आप बाबा हैं तो फिल्मी एक्टिंग क्यों।
संत की परिभाषा क्या है। अपना नशाखोरी का संदेश सत्संग की बजाय फिल्म से ही क्यों। उन्होंने इस पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।