फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ban on Ace Proxyvon cancelled by Delhi High

दर्द निवारक दवा एस प्रोक्सीवोन के निर्माण पर लगी रोक खत्म, हाईकोर्ट ने अधिसूचना

Tue, 08 Jan 2019 05:35 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 08 Jan 2019 05:35 AM IST
विज्ञापन
Ban on Ace Proxyvon cancelled by Delhi High
दवाइयां - फोटो : फाइल फोटो

हाईकोर्ट ने दवा कंपनी वोकहार्ड की सूजन रोकने वाली दवा एस प्रोक्सीवोन पर केंद्र सरकार द्वारा सात सितंबर 2018 को लगाई गई रोक को रद्द कर दिया है। इस दवा का उपयोग हड्डी और मांसपेशियों में दर्द से राहत के लिए किया जाता है।  

विज्ञापन


दवा कंपनी ने केंद्र सरकार की उस अधिसूचना को चुनौती दी थी, जिसमें 328 दवाओं के विनिर्माण, बिक्री और वितरण पर रोक लगा दी थी। याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने 15 नवंबर 2018 को फैसला सुरक्षित रख लिया था। न्यायमूर्ति विभु बाखरू ने दवा कंपनी की याचिका पर सुनवाई के बाद केंद्र सरकार के उक्त आदेश को रद्द कर दिया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की इस अधिसूचना के खिलाफ दायर की गई यह पहली याचिका है, जिस पर अदालत ने निर्णय दिया है।  
विज्ञापन


पेश मुद्दे पर ग्लेनमार्क, एल्केम लेबोरेटरीज, ओबसर्ज बायोटेक, कोरल लेबोरेटरीज, लुपिन, मैनकाइंड फार्मा, कोए फार्मास्युटिकल्स, मैक्लोड्स और लेबोरेट समेत कई अन्य बड़ी दवा कंपनियों की भी विभिन्न दवाओं पर पाबंदी के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिकाएं लंबित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed