{"_id":"b2bf14cfce79ad6380d0eecb32e69a53","slug":"bail-to-gopal-kanda-on-geetika-suicide-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीतिका सुसाइड मामले में गोपाल कांडा को जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीतिका सुसाइड मामले में गोपाल कांडा को जमानत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 04 Mar 2014 05:06 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली की एक अदालत ने एयरहोस्टेस गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में आरोपी हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा को जमानत दे दी है।
विज्ञापन
अदालत ने मंगलवार को केस की सुनवाई करते हुए कांडा की जमानत याचिका मंजूर कर ली।
गौरतलब है कि एयर होस्टेस ने 5 अगस्त 2012 को राजधानी के अशोक विहार स्थित अपने निवास पर आत्महत्या कर ली थी।
आरोप है कि कांडा उसे अपनी कंपनी में पुन: नौकरी पर आने के लिए परेशान कर रहा था और इसी से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली थी।
इससे पहले दिल्ली पुलिस और कांडा के वकील की दलीलें सुनने के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने आदेश के लिए चार मार्च की तारीख तय की थी जिसके बाद आज यह फैसला आया है।