फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Badminton sensation looking for sponsorship

बिना स्पॉन्सर के स्पेन कैसे जाएगा ये खिलाड़ी?

Mon, 21 Apr 2014 07:20 PM IST
Updated Mon, 21 Apr 2014 07:20 PM IST
विज्ञापन
Badminton sensation looking for sponsorship
जर्मन ओपन बैडमिंटन विजेता अरविंद भट्ट को हराकर चर्चा में आए बैडमिंटन
विज्ञापन
खिलाड़ी अजय कुमार आर्थिक मोर्चे पर चित होते नजर आ रहे हैं। दरअसल, स्पेन में 22 मई से होने वाले स्पेन ओपन टूर्नामेंट के लिए उन्हें स्पांसर नहीं मिल रहा है, जिससे यह होनहार खिलाड़ी निराश है, लेकिन हिम्मत नहीं छोड़ी है।

फरीदाबाद सेक्टर-15ए स्थित विद्या मंदिर स्कूल में बच्चों को बैडमिंटन की कोचिंग देने आए आंध्र प्रदेश निवासी अजय कुमार ने ‘अमर उजाला’ से अपना यह दर्द बयां किया। अजय के अनुसार, प्रतियोगिता के लिए उनकी तैयारी पूरी है, लेकिन स्पांसर न मिलने से थोड़ा तनाव है। पर उन्हें पूरा भरोसा है कि वो मई में स्पेन में होने वाले टूर्नामेंट में जरूर खेल पाएंगे।

जर्मन ओपन विजेता को हरा मचाई थी सनसनी

Badminton sensation looking for sponsorship

स्पॉन्सर न मिलने का कारण बताते हुए अजय ने बताया कि इंडियन बैडमिंटन एसोसिएशन उन्हीं खिलाड़ियों को स्पॉन्सर करता है, जिनकी रैंकिंग 100 तक होती है, जबकि बैडमिंटन में उनकी रैंकिंग 200 है। इसकी वजह से उन्हें खुद स्पॉन्सर खोजना पड़ रहा है। अब तक उन्हें निराशा ही हाथ लगी है।

गौरतलब है कि अजय ने अप्रैल में ही हुए इंडियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में जर्मन ओपन विजेता अरविंद भट्ट को हराकर बैडमिंटन की दुनिया में सनसनी मचा दी थी, क्योंकि मुकाबले से पहले ही सब अरविंद को जीता हुआ मान रहे थे। अजय इस समय इंडियन बैडमिंटन रेलवे टीम की तरफ से भी खेलते हैं।

मूलरूप से हैदराबाद के रहने वाले अजय कई बार आंध्र प्रदेश बैडमिंटन प्रतियोगिता अपने नाम कर चुके हैं। अजय के अनुसार, हरियाणा के खिलाड़ी काफी प्रतिभाशाली हैं, लेकिन उनमें अभी कई कमियां हैं, जिनको दूर करना जरूरी है। दक्षिण में बैडमिंटन को काफी गंभीरता से लिया जाता है, जबकि उत्तर क्षेत्र के खिलाड़ी इसे टाइम पास की तरह लेते हैं। उन्हें दूसरी चीजों पर भी वर्क आउट करना होगा, तभी जाकर यहां के खिलाड़ी आगे निकलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed