फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   badhkhal railway over bridge opens for all

बड़खल रेलवे ओवरब्रिज जनता को समर्पित

Fri, 21 Mar 2014 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 21 Mar 2014 12:32 PM IST
विज्ञापन
badhkhal railway over bridge opens for all

आखिरकार बुधवार को नवनिर्मित बड़खल रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को जनता के लिए औपचारिक रूप से खोल दिया गया। हुडा प्रशासक सुप्रभा दहिया ने पुल का निरीक्षण करने के बाद इसे खोलने के आदेश दे दिए। अब यह पुल फोर लेन हो गया है। इससे लोगाें को जाम से मुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन


हुडा ने 15 दिसंबर, 2011 को पुल को फोर लेन बनाने का काम शुरू किया था। पहले पुल को शुरू करने की डेडलाइन जनवरी तय की गई थी, लेकिन समय पर काम पूरा न होने के कारण इसे शुरू नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


मार्च में काम पूरा होने के बाद रेलवे से पुल को शुरू करने के लिए अनुमति मांगी गई थी। रेलवे की तरफ से अनुमति आने के बाद ही हुडा ने पुल को शुरू किया। आचार संहिता लगने के कारण मुख्यमंत्री इसे शुरू नहीं कर सके।badhkhal flyover
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल पर 19.5 करोड़ रुपये की लागत आई। रेलवे ओवरब्रिज के बन जाने से सेक्टर 21ए, बी, सी, डी, अनंगपुर, अनखीर, बड़खल और इसके आसपास की कॉलोनियों व सेक्टरों के लोगों को ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर-28, 29, नहरपार, सेक्टर-17, 18, 19 एवं 14, 15 आना-जाना काफी आसान हो जाएगा। साथ ही सूरजकुंड के रास्ते दिल्ली की तरफ  जाने-आने वाले लोगों को भी इससे फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed