फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Baby girl born in temporary Emergency ward after fire broke out in AIIMS

अफरा-तफरी के बीच एम्स से आई खुशखबरी, विपरीत परिस्थितियों में महिला ने बच्ची को दिया जन्म

Sun, 18 Aug 2019 02:56 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Sun, 18 Aug 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
Baby girl born in temporary Emergency ward after fire broke out in AIIMS
नवजात बच्ची - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के एम्स में शनिवर को लगी आग के बाद रविवार को एक बेहद सुकून भरी खुशखबरी ने अस्पताल के माहौल को हल्का कर दिया। इमरजेंसी वार्ड पास आग लग जाने के बाद आरपी सेंटर को ही कुछ समय के लिए इमरजेंसी बनाया गया है। इसी दौरान यहां प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अस्पताल के डॉक्टरों और तमाम मेडिकल स्टाफों ने मिलकर एक गर्भवति महिला की डिलीवरी कराई।

विज्ञापन


महिला ने विपरीत परिस्थिति में एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया। अफरा-तफरी के माहौल के बीच हुई इस डिलीवरी के बाद डॉक्टरों और अन्य स्टाफों की खुशियां देखते बन रही थी। 
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को एम्स के टीचिंग ब्लॉक में शनिवार शाम भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई थी। अस्पताल की दूसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट के बाद एसी का कम्प्रेशर फटने से लगी आग देर रात चौथी और पांचवीं मंजिल तक पहुंच गई। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद तीन दर्जन दमकल की मदद से रात 11:10 बजे इस पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पढ़ें- कब, कैसे लगी आग और कैसे पाया गया काबू?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed