{"_id":"9a4e73787ff16205c7769b07038e4b9f","slug":"babu-singh-kushwaha-s-plea-rejected-by-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबू सिंह कुशवाहा की अर्जी को कोर्ट ने किया खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबू सिंह कुशवाहा की अर्जी को कोर्ट ने किया खारिज
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 08 Jul 2014 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआरएचएम घोटाला प्रकरण में फंसे यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की उस अर्जी को सीबीआई कोर्ट ने खारिज कर दिया, जिसमें डासना जेल में ही रहने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
इससे पूर्व एनआरएचएम घोटाला प्रकरण में फंसे कई आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। विशेष न्यायाधीश अतुल कुमार गुप्ता ने मामले की सुनवाई के लिए अब 9 जुलाई नियत की है।
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा खिलाफ लखनऊ कोर्ट में भी कुछ मामले विचाराधीन हैं। इसी के चलते विगत 3 अगस्त को कुशवाहा को डासना से लखनऊ ले जाया गया था।
विज्ञापन
लखनऊ कोर्ट के आदेश के बाद तभी से कुशवाहा को लखनऊ जेल में ही रखा हुआ है। सोमवार सुबह गाजियाबाद सीबीआई कोर्ट में उन्हें पेशी पर लाया गया।
इसी दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री ने अपनी अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में अर्जी देकर गुहार लगाई कि चूंकि उनके मामले गाजियाबाद कोर्ट में भी विचाराधीन हैं, ऐसे में उन्हें डासना जेल में ही रखा जाए।
कोर्ट ने इस अर्जी को खारिज कर दिया। इसके बाद पुलिसकर्मी उन्हें वापस लखनऊ जेल की ओर लेकर रवाना हो गए।