{"_id":"5ea0d3888ebc3e907664a802","slug":"babu-jagjivan-ram-hospital-sealed-after-getting-seven-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात संक्रमित मिलने के बाद बाबू जगजीवन राम अस्पताल सील, बनाया कंटेनमेंट जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात संक्रमित मिलने के बाद बाबू जगजीवन राम अस्पताल सील, बनाया कंटेनमेंट जोन
Thu, 23 Apr 2020 05:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 23 Apr 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
जगजीवन राम अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली का एक और नॉन कोविड अस्पताल कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद सील कर दिया गया है। यहां सैनिटाइजेशन का काम शुरू हो चुका है। अब तक तीन डॉक्टर समेत सात लोग संक्रमित मिलने की वजह से अस्पताल को कंटेनमेंट जोन में तब्दील किया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में मिले संक्रमित कर्मचारियों को नरेला स्थित कोविड स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है, जबकि अस्पताल के अन्य कर्मचारियों की जांच के लिए नाक और गले से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। कर्मचारियों ने बताया कि अस्पताल में लगातार मिल रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों के बाद समस्या बढ़ गई थी। सभी को डर था कि उन्हें भी कोरोना न हो जाए।
विज्ञापन
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल को बंद कर सैनिटाइज करने का काम किया जा रहा है। बीते मंगलवार को एक वरिष्ठ डॉक्टर और चार लैब कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण पाया गया था, जबकि उससे पहले सोमवार को दो डॉक्टर संक्रमित पाए गए थे। इससे पहले दिल्ली सरकार के राज्य कैंसर संस्थान में एक के बाद एक 28 मरीज मिलने के बाद उसे बंद कर दिया था, लेकिन अब वहां ओपीडी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
सात और पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित
कोरोना का मात देने में लगे योद्धा लगातार इसकी चपेट में आते जा रहे हैं। चांदनी महल, नबी करीम के बाद अब जहांगीरपुरी और जामा मस्जिद थाने के 7 जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे दिल्ली पुलिस में अफरा-तफरी है।
जहांगीरपुरी थाने में 6 और जामा मस्जिद थाने में एक जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। माना जा रहा है कि इन्हें हॉटस्पॉट से ही कोरोना का संक्रमण हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इनके संपर्क में आए बाकी जवानों को क्वारंटीन होने का आदेश दिया है।
उत्तर-पश्चिम जिले की पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्य ने बताया कि जहांगीरपुरी इलाके में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद यहां 20 जवानों ने अपना कोरोना टेस्ट कराया था। मंगलवार को इनकी रिपोर्ट आई तो इनमें से छह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनके संपर्क में आए 11 जवानों को क्वारंटीन होने के आदेश दिया गया है।
दूसरी ओर, जामा मस्जिद थाने में भी एक जवान कोरोना पॉजिटिव मिला है। यहां उसके संपर्क में आए चार जवानों को क्वारंटीन होने के लिए कहा गया है। माना जा रहा है कि पुरानी दिल्ली में बनाए गए हॉटस्पॉट से इस जवान को संक्रमण लगा है। यहां भी संदिग्ध लोगों से अपने टेस्ट कराने के लिए कहा गया है।