‘बाबरी के लिए हड़ताल': प्राण प्रतिष्ठा के दिन जामिया में लगे विवादित नारे, मौके पर पहुंची पुलिस; देखें वीडियो
जामिया मिलिया इस्लामिया में बाबरी विवादित नारे लगाए गए। वहीं दूसरी तरफ पूरी राजधानी में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सुरक्षा इंतजामों के बीच शोभायात्राएं निकाली गई।
विस्तार
अयोध्या के राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। इस दौरान पूरे देश ने रामलला के आगमन पर दिवाली मनाई। पूरी राजधानी में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सुरक्षा इंतजामों के बीच शोभायात्रा निकाली गई। लेकिन दिल्ली के जामिया में कुछ छात्रों ने विवादित नारे लगाए। जिसका वीडियो भी सामने आया है। जिसके बाद मौके पर दिल्ली पुलिस के बड़े अधिकारी पहुंचे। विश्वविद्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों की दिनभर तैनाती रही।
जामिया में लगे बाबरी के लिए हड़ताल के नारे
जामिया मिलिया इस्लामिया में दो से तीन छात्रों की ओर से ‘बाबरी के लिए हड़ताल’ जैसे विवादित नारे लगाते हुए एक वीडियो सामने आया है। इसे देखते हुए एहतियात के तौर पर विश्वविद्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों की दिनभर तैनाती रही। पुलिस अधिकारी ने कहा कि तैनाती रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह और गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर किया गया है।
प्रभु श्री राम जी प्राण प्रतिष्ठा के दिन छुट्टी होने के बावजूद जामिया में ये आतंकी संगठन अंदर प्रवेश करके हिंदू समाज को गाली देते हैं @jmiu_official प्रशासन कुछ नहीं करता वहीं दूसरी तरफ एबीवीपी के कार्यकर्ता दीए जला रहे थे उन्हे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया@dpradhanbjp@eOrganiser pic.twitter.com/t3ncjkYF7z
— Adv. Gunjan Singh Khokhar (@GunjanKhokhar) January 22, 2024
जानकारी के लिए बता दें कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। इस दौरान दिल्ली के सभी मंदिरों के अलावा संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाके में पुलिस का सख्त पहरा दिखाई दिया। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ अर्द्धसैनिक बलों की 30 से ज्यादा कंपनियां दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तैनात रही।
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सड़कों पर गश्त करते नजर आए। ड्रोन से निगरानी करने के अलावा सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरी राजधानी पर नजर रखी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार खुफिया एजेंसियों से अलर्ट मिला था कि सोशल मीडिया के जरिये शरारती तत्व दिल्ली में गड़बड़ी फैला सकते हैं। ऐसे में दिनभर सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी गई। राजधानी में रविवार रात से पुलिस ने बैरिकेड लगा कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी। दिल्ली के बाहर से आने वाले वालों पर भी कड़ी नजर रखी गई।
In a viral video, some people at Delhi's Jamia Millia Islamia tried to protest on the University campus on the evening of 22 January. After getting the information, the administration removed all of them. No action initiated because the protest happened inside the campus and no…
— ANI (@ANI) January 23, 2024
दिल्ली पुलिस ने जामिया में लगे विवादित नारों पर कहा कि 22 जनवरी की दोपहर को दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया के विश्वविद्यालय परिसर में कुछ लोग ने प्रदर्शन करने की कोशिश की थी। जिसके बाद सूचना मिली है कि प्रशासन ने सभी को हटा दिया है। इस मामले पर दिल्ली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है क्योंकि ये मामला कैंपस के अंदर का है और दिल्ली को किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली।