फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   baba ramdev and shri ravishankar will help delhi government to keep yamuna clean

केजरीवाल-उमा में बनी सहमति, रामदेव भी होंगे साथ

Sat, 05 Dec 2015 08:07 AM IST
Updated Sat, 05 Dec 2015 08:07 AM IST
विज्ञापन
 baba ramdev and shri ravishankar will help delhi government to keep yamuna clean

योग से शुरु कर इंस्टेंट नूडल्स तक पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव अब नए अवतार में दिखाई देंगे और इसमें उनका साथ देते दिखेंगे अध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी।

विज्ञापन


असल में दिल्ली में यमुना को साफ करने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार इन दोनों गुरुओं को अपने जनअभियान में शामिल करना चाहती है।

सरकार का मानना है कि इन दोनों गुरुओं की लोकप्रियता का फायदा उठाते हुए यमुना की सफाई के अतिमहत्वाकांक्षी अभियान को आगे बढ़ाया जा सकता है।

हालांकि ये दोनों गुरु पहले से ही केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही नमामि गंगे और स्वच्छ भारत मिशन का हिस्सा हैं। इस बारे में दिल्ली के जल मंत्री कपिल मिश्रा का कहना है कि पहले ही श्री श्री रविशंकर से मिल चुके हैं।
विज्ञापन

तीन साल में यमुना को साफ करने का लक्ष्य

 baba ramdev and shri ravishankar will help delhi government to keep yamuna clean

कपिल मिश्रा का कहना है कि दिल्ली विधानसभा के वर्तमान सत्र की समाप्ति के साथ ही वह योग गुरु बाबा रामदेव से भी मुलाकात करेंग और इस अभियान में सहयोग देने के लिए बात करेंगे।

मालूम हो कि दिल्ली सरकार ने बनारस की गंगा आरती की तर्ज पर इसी दिवाली पर यमुना आरती का कार्यक्रम औपचारिक तौर पर शुरु किया ताकि यमुना की सफाई और इसके किनारे पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके।

यमुना की सफाई को जनआंदोलन बनाने के इस अभियान में दिल्ली सरकार निजी कंपिनयों को भी शामिल करना चाहती है। सरकार उन निजी कंपनियों को इसका हिस्सा बनाना चाहती है जो तीन साल में यमुना को साफ करने का जिम्मा ले सकें।

केजरीवाल और उमा भारती में बनी सहमति

 baba ramdev and shri ravishankar will help delhi government to keep yamuna clean

यमुना को पुनर्जीवित करने की दिल्ली सरकार की इस योजना के लिए उसे 3659 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। बता दें कि दिल्ली में पीने के पानी की 70 प्रतिशत जरूरत को यमुना के जल से ही पूरा किया जाता है।

राजनीति में दक्षिणपंथी और धर्म आधारित विचारधारा का विरोध करने वाली आम आदमी पार्टी भले ही धार्मिक गुरुओं से अपने को दूर रखती रही है, लेकिन यमुना की सफाई के लिए इनका सहयोग लेने में उसे कोई संकोच नहीं है।

मालूम हो कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय जलसंसाधन मंत्री उमा भारती की कई बैठके हुई हैं जिसमें युमना की सफाई के लिए दोनों सरकारों के बीच स्पेशल पर्पज व्हीकल (SPV) को चलाने पर भी सहमति बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed