फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Baba cheated girl on pretext of blessings in Delhi s Vivek Vihar area

ये सांप सोना खाता है!: बाबा ने गुमराह कर उतरवाई अंगूठी, वापस मांगने पर युवती से बोला- वो तो सर्प ने निगल ली

Thu, 29 Dec 2022 09:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 29 Dec 2022 09:40 PM IST
सार

आरोपी बाबा ने पहले तो युवती से भिक्षा मांगी। इसके बाद उसे आशीर्वाद देने की बात करने लगा। आरोपी ने पीड़िता से उसकी अंगूठी उतरवाकर कटोरे में डालने के लिए कहा। इसके बाद उसे गायब कर दिया।

विज्ञापन
Baba cheated girl on pretext of blessings in Delhi s Vivek Vihar area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लाल बत्ती या रास्ते में कोई बाबा आपको आशीर्वाद देने की बात करे तो जरा सावधान हो जाएं। कहीं ऐसा न हो कि यह कोई ठग हो। जी हां, शाहदरा जिले के विवेक विहार इलाके में 21 साल की युवती के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। आरोपी बाबा ने पहले तो युवती से भिक्षा मांगी। इसके बाद उसे आशीर्वाद देने की बात करने लगा। आरोपी ने पीड़िता से उसकी अंगूठी उतरवाकर कटोरे में डालने के लिए कहा। इसके बाद उसे गायब कर दिया। बाद में कहने लगा कि अंगूठी को सांप निगल गया और इसके बाद रफूचक्कर हो गया।

विज्ञापन

इशिता जैन परिवार के साथ ऋषभ विहार, विवेक विहार में रहती हैं। इनके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। मंगलवार दोपहर करीब 12.30 वह अपनी कार से विवेक विहार, बालाजी मंदिर से यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की ओर जा रही थीं। इस बीच वह विवेकानंद महिला कॉलेज के पास पहुंची तो लाल बत्ती हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इशिता वहां रुकी तो एक बाबा वहां पहुंचा और उससे भिक्षा मांगने लगा। पीड़िता ने उसे कुछ पैसे दिए तो वह कागज के नोट मांगने लगा। इस बात पर इशिता ने उसे 100 रुपये का एक नोट दे दिया। यह देखकर आरोपी ने पीड़िता से कहा कि बेटा मैं तुम्हें आशीर्वाद देना चाहता हूं।

विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसे सम्मोहित कर दिया। बाद में उसकी पहनी हुई सोने की अंगूठी को कटोरे में डालने के लिए कहा। इशिता ने ऐसा ही किया। इसके बाद आरोपी उसके अच्छे भाग्य के लिए कामना करने का नाटक किया। इशिता ने अपनी अंगूठी वापस मांगी तो आरोपी कहने लगा कि अंगूठी तो सांप निगल गया। इसके बाद वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed