{"_id":"469cead9d0295229b4fa5723cbd0396f","slug":"azam-will-sit-tomorrow-demand-that-the-red-fort-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ऐसे तो कल को लाल किला मांग बैठेंगे आजम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘ऐसे तो कल को लाल किला मांग बैठेंगे आजम’
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 23 Nov 2014 07:16 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा ने यूपी के मंत्री आजम खान द्वारा ताजमहल को वक्फ बोर्ड को सौंपने की मांग को गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि ताजमहल देश की धरोहर है, ये वक्फ बोर्ड की संपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
आजादी के 67 साल बाद भी राष्ट्रीय धरोहर को बांटने की मांग करना उचित नहीं है। आजम पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि उनका क्या, वे कल को लालकिला मांग बैठेंगे। उन्होंने कहा कि नलगढ़ा को शहीदों के नाम पर अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. शर्मा शनिवार को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भाजपा के कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। केंद्रीय पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने साधा आजम पर निशाना नलगढ़ा को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन