{"_id":"6767619154c653282be65774ef2748b8","slug":"azam-lie-on-his-work-attention-balian-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठे हैं आजम अपने काम पर दें ध्यान: बालियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठे हैं आजम अपने काम पर दें ध्यान: बालियान
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 09 Feb 2016 01:40 PM IST
विज्ञापन
‘आजम खां झूठ बोलते हैं, उन्हें गलत बातें कहने का शौक है। सुर्खियों में बने रहने के लिए वे इस तरह की बातें करते हैं। उन्हें अपने काम पर ध्यान देना चाहिए।’ यह कहना है केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव बालियान का। बालियान सोमवार को भाजपा प्रत्याशी अशु वर्मा के समर्थन में गांवों में प्रचार को पहुंचे थे।
शास्त्री नगर में अपने एक परिचित के घर पहुंचे केंद्रीय कृ षि राज्यमंत्री का कहना था कि मुजफ्फरनगर दंगे भी आजम खां की देन है। प्रदेश में पूरी तरह से गुंडा राज फैला हुआ है।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार के प्रदेश में आने के बाद से गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर से उद्योग यहां से दूसरे प्रदेश में पलायन कर गए हैं।
उन्होंने सपा और बसपा दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि बसपा ने यूपी में खनन और शराब के अवैध कारोबार को शुरू किया और सपा ने इसमें अपना कमीशन लगाकर और बढ़ा दिया।