फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AYUSH GARG became topper of Haryana in JEE MAIN , colleagues celebrats by by cutting a cake

JEE MAIN RESULT: आयुश गर्ग बने हरियाणा के टॉपर, साथियों ने केक काटकर किया खुशी का इजहार

Tue, 01 May 2018 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 01 May 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
 AYUSH GARG became topper of Haryana in JEE MAIN , colleagues celebrats by  by cutting a cake

सोमवार को सीबीएसई (सेंट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) का परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम में फिटजी कोचिंग संस्थान के आयुष गर्ग ने हरियाणा  में पहला स्थान हासिल किया है। टॉप 10 में से 8 विद्यार्थी फिटजी से ही कोचिंग लेकर राष्ट्रीय रेंक के साथ उतीर्ण हुए हैं।

विज्ञापन


आयुष गर्ग ने 360 में से 340 अंक हासिल कर देशभर के साढ़े बारह लाख विद्यार्थियों में 12वीं रैंक हासिल की है। सेक्टर-17 के एमवीएन(मॉर्डन विद्या निकेतन) स्कूल का विद्यार्थी है। सोमवार को परिणाम आने के साथ ही फिटजी में आयुष और उसके साथियों ने केक काटकर खुशी का इजहार किया। 
विज्ञापन


अमर उजाला से हुई बातचीत में आयुष गर्ग ने बताया कि वह छह साल से इसकी तैयारी में जुटे थे। परिजनों और अध्यापकों के आशीर्वाद और कड़ी मेहनत के बाद ये मुकाम हासिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना चाहता है

 AYUSH GARG became topper of Haryana in JEE MAIN , colleagues celebrats by  by cutting a cake
JEE MAIN
सेक्टर-10 निवासी आयुष की माता मोनिका गर्ग ने बताया कि आयुष आईआईटी ( इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी) से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना चाहता है। आयुष ने लगातार कोचिंग के जरिए पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने में सफलता प्राप्त की है।
 
आयुष के कोचिंग फिटजी में रसायन विज्ञान पढ़ाने वाले अध्यापक आर.के चौधरी ने बताया कि आयुष ने कड़ी मेहनत से संस्थान के अब तक टॉपर रहे विद्यार्थियों का रिकॉर्ड भी तोड़ा है। देश के 112 शहरों में आयोजित परीक्षा के पहले पेपर का परिणाम रेंक समेत सीबीएसई की वेब साइट पर पब्लिश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed