Delhi: आयुर्वेदिक दवा, जैविक भोजन से तन-मन रहेंगे स्वस्थ, प्रगति मैदान में लगा हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपो
आयुर्वेद में हर मर्ज की दवा है, योग से हर प्रकार के विकार दूर हो सकते हैं। प्रगति मैदान में लगे तीन दिवसीय हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपो में इसका जीवित उदाहरण पेश किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयुर्वेदिक दवाइयों, जैविक भोजन व योग से तन और मन स्वस्थ रहेंगे। आयुर्वेद में हर मर्ज की दवा है, योग से हर प्रकार के विकार दूर हो सकते हैं। प्रगति मैदान में लगे तीन दिवसीय हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपो में इसका जीवित उदाहरण पेश किया गया है। सामान्य तौर पर भारत की प्राचीन आयुर्वेदिक ज्ञान परंपरा का हिस्सा रही जड़ी- बूटियां, मोटे अनाज, शुद्ध तेल, सुगंध और औषधियों को आधुनिक तरीके से एक्सपो में पेश किया गया है।
प्रगति मैदान के हॉल संख्या सात ए, बी, सी में नमो गंगे न्यास की ओर से तीन दिवसीय एक्सपो का आयोजन किया गया है। रविवार को ये समाप्त हो जाएगा। यहां फिटनेस के सामान, विशेष सामग्री से बनाई गई आकर्षक योग मैट, मसाज व एक्यूप्रैशर मशीनें, जैविक आहार में इस्तेमाल के लिए मूंगफली, सूरजमुखी, सरसो, कुसुंबा, नारियल, सफेद-काला तिल, अलसी, बादाम, अखरोट और खुबानी का तेल, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए च्यवनप्राश, अश्वगंधा व गिलोए के टैबलेट्स व अन्य सामान, त्वचा व बालों की देखभाल के लिए शैंपू, तेल व अकार्बनिक अनाज की अनेक किस्में उपलब्ध हैं।
दुर्लभ जड़ी-बूटियां भी उपलब्ध
दूर दराज जंगलों में पाई जाने वाली दुर्लभ जड़ी बूटियों के साथ आदिवासी समुदाय के वैद्य यहां आए हैं। इनके पास मोटापा, ब्लड प्रेशर, बीपी, शुगर इत्यादि का गारंटी शुदा इलाज है। अमर फल बूटी, जीवन कंद, अंबर ग्रास, कामराज बूटी, जीवनधारा बूटी, गीरनारी बूटी, कंचनकाया बूटी जैसी ढेरों औषधियों के साथ यहां आए हैं।
हर मर्ज की आयुर्वेदिक दवाई मिलेगी
जयपुर की कंपनी के पास हेयर ऑयल, शैंपू, हेयर कलर, टूथपेस्ट, साबुन, केसर चंदन की नाइट क्रीम जैसे ढेरों सामान उपलब्ध हैं। युवाओं को विशेष सेमिनार के माध्यम से यहां समझाया जा रहा है कि आयुर्वेद में हर मर्ज की दवा है और यहां उपलब्ध है। इन्हें मोटे अनाज के फायदे समझाए जा रहे। सिखाया जा रहा कि देशी तेल इतने कारगर हैं कि उनका इस्तेमाल करने के बाद लोग महंगा विदेशी जैतून इत्यादि का तेल भूल जाएंगे।
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए मैट की खरीदारी
एक्सपो में मेडिकल कॉलेज के छात्र हिस्सा ले रहे हैं तो आम लोग भी शामिल हो रहे हैं। लोगों को प्रीमियम क्वालिटी की योग मैट खूब पसंद आ रही है। लोग 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए यहां से मैट खरीद रहे हैं। ये सामान्य मैट से लंबी और मजबूत ग्रिप वाली रबर से निर्मित थर्मल मैट है, जिसकी प्रिटिंग भी खास है। सूर्य नमस्कार, योग व प्राणायाम के विभिन्न प्रिंट खूब बिक रहे हैं।