फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   axis bank mangers arrested in making black money in to white 

40 करोड़ के कालेधन को सफेद बनाने में पकड़े गए दो बैंक मैनेजर, घूस में लेते थे सोना

Mon, 05 Dec 2016 01:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Dec 2016 01:48 PM IST
विज्ञापन
axis bank mangers arrested in making black money in to white 
नोट

नोटबंदी की घोषणा के बाद काले धन को सफेद बनाने की जुगत में लगे लोग किसी भी हद तक जाने की फिराक में हैं। इस काम में उनकी मदद बैंक के लोग भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली में दो बैंक मेनैजरों को काले धन को सफेद करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ये दोनों मैनेजर दिल्ली के एक्सिस बैंक से संबंद्घ हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इन दोनों मैनेजरों को भ्रष्टाचार निरोधी कानून के तहत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


दोनों ही बैंकों मेनैजरों पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए 40 करोड़ के काले धन को सफेद किया है। चौंकाने वाली बात ये है कि ये दानों मैनेजर इस काम के लिए कै्श की जगह सोने की सिल्लियां घूस में लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी फिलहाल दोनों मैनेजरों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में और भी नामों के खुलासे की भी संभावना है। आज इन दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

तीन करोड़ सत्तर लाख के पुराने नोटों के साथ पकड़ाए आरोपी

axis bank mangers arrested in making black money in to white 

मामले के सामने आते ही एक्सिस बैंक ने अपनी ओर से बयान जारी कर आश्वासन दिया है कि इस मामले की आंतरिक जांच भी की जाएगी और संबंधित संस्‍थाओं के साथ सहयोग भी जारी है। साथ ही बैंक ने दोनों आरोपी मैनेजरों को सस्पेंड भी कर दिया है।

मालूम हो कि इस मामले का खुलासा तब हुआ जब दिल्ली पुलिस ने पुराने नोटों के साथ तीन लोगों के साथ गिरफ्तार किया। इनके पास से तीन करोड़ सत्तर लाख रुपये के पुराने नोट बरामद किए हैं। 

दिल्ली पुलिस ने इस मामले के बारे में आयकर विभाग को सूचित किया जिसके तुरंत बाद विभाग ने प्रवर्तन निदेशालय को इस बारे में सूचित कर जांच शुरु की जिसमें इन दोनों मैनेजरों की भूमिका के बारे में पता चला।

15 प्रतिशत कमीशन पर हो रहा था गोरख-धंधा

axis bank mangers arrested in making black money in to white 

सूचना के बाद सोमवार को ईडी ने कई जगहों पर छापेमारी की। जांच के दौरान पता चला कि काले को सफेद करने वालों ने लगभग 20 करोड़ रुपये  के पुराने नोट जमा किए और किसी ऐसे शख्स की तलाश करने लगे जो इन्हें नई करेंसी में बदल कर सफेद धन बना सके।

इस दौरान ही इनकी मुलाकात दोनों बैंक मैनेजरों से हुई। मैनेजरों ने 15 प्रतिशत कमीशन की शर्त पर पूरे धन को काले धन से सफेद में बदलने की गारंटी दी। इन दोनों बैंक मैनेजरों ने कैश में घूस लेने की जगह सोने की सिल्लियां लीं जिससे ये प्रवर्तन निदेशालय की निगाह में आ गए। पुलिस ने सोने की ‌सिल्लियां भी बरामद कर लीं हैं। पुलिस के मुताबिक ये दोनों मैनेजर बैंक का सामान्य काम खत्म होने और शाखा का शटर गिर जाने के बाद पुराने नोटों को गिनवाते थे और उन्हें बैंक में जमा करवाते थे।

वहीं इस संबंध में एक्सिस बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, बैंक कॉरपोरेट गवर्नेंस के उच्चतम मानकों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है और कर्मचारियों द्वारा तय मानकों से छेड़छाड़ के प्रति शून्य सहिष्‍णुता की नीति रखता है। उक्त मामले में बैंक दोनों कर्मचारियों को ‌निलंबित करते हुए जांच एजेंसी से पूरी तरह सहयोग की प्रतिबद्धता जताता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed