{"_id":"9e753a7677c19fca89d4c758bda5f7a4","slug":"axis-bank-atm-got-fired-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सिस बैंक का एटीएम जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सिस बैंक का एटीएम जलकर राख
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 30 Nov 2014 09:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर स्थित मार्केट में एक्सिस बैंक के एटीएम बूथ में शनिवार शाम को अचानक आग लग गई। पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल कर्मियों ने करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया। कितने रुपये जले हैं या बचे हैं उसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि रामपुर मार्केट में एक्सिस बैंक का एटीएम बूथ है। एटीएम में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने दमकल विभाग को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि बूथ में तीन एटीएम मशीनें थीं और उम्मीद है कि उनमें रकम भी मोटी रही होगी।
विज्ञापन
इस बारे में बैंक अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पाया है। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को तिलपता स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को बदमाश उखाड़कर ले गए और अब उसी बैंक के एटीएम में आग लग गई। एफएसओ शांतनु कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक एटीएम जलकर राख हो गया। आशंका है कि उनमें रखे रुपये भी जल गए। उन्होंने बताया कि आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन