फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Axis bank ATM cut by gas cutter and robbed in gurugram

गैस कटर से काटकर एक्सिस बैंक के एटीएम को लूटा, फिर आग लगाई

Fri, 05 Apr 2019 08:27 PM IST
Vikas Kumar अमित शर्मा, अमर उजाला, गुरुग्राम
अमित शर्मा, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 05 Apr 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
Axis bank ATM cut by gas cutter and robbed in gurugram
एक्सिस बैंक के एटीएम में लूट के बाद बदमाशों ने लगाई आग - फोटो : अमर उजाला

मेदांता अस्पताल के पास झाड़सा गांव स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में गुरुवार कल सुबह अज्ञात बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम को काटकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने कैश बॉक्स से 16.77 लाख की लूटने के बाद सबूत मिटाने के लिए एटीएम में आग भी लगा दी। आगजनी में एटीएम पूरी तरह जल गया। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक दलबीर के मुताबिक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। एटीएम प्रबंधन कंपनी से सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जानकारी के मुताबिक जिस जगह पर एटीएम स्थित है, वहां आसपास सुनसान इलाका है। एटीएम पर सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात नहीं है। इसी का फायदा उठाते हुए गुरुवार सुबह तीन बजे के करीब अज्ञात बदमाश गैस कटर लेकर एटीएम बूथ पहुंचे। 
विज्ञापन


गैस कटर की सहायता से उन्होंने एटीएम को काटकर उसमें रखे 16 लाख 77 हजार 200 रुपये निकाल लिए। जिसके बाद एटीएम में फिंगर प्रिंट समेत सबूत मिटाने के लिए आग लगाकर फरार हो गए। देखते ही देखते एटीएम में आग बढ़ गई, स्थानीय लोगों की ओर से पुलिस को सूचित किए जाने पर सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन

     
पुलिस सूत्रों के मुताबिक एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज में तीन बदमाशों के वारदात अंजाम देने की बात सामने आ रही है हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच करने की ही बात कह रही है। दूसरी ओर, एटीएम में सुरक्षाकर्मी की तैनाती नहीं होने जैसी लापरवाही को लेकर भी पुलिस एटीएम प्रबंधन कंपनी से पूछताछ करेगी। पुलिस इसमें किसी प्रोफेशनल गिरोह के होने की आशंका जता रही है, जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed