फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   axis bank: 31 crore transaction from 2 fake accounts

एक्सिस बैंक : दो फर्जी खातों से हुआ 31 करोड़ का ट्रांजेक्शन

Wed, 21 Dec 2016 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 21 Dec 2016 11:44 AM IST
विज्ञापन
axis bank: 31 crore transaction from 2 fake accounts
axis bank - फोटो : अमर उजाला

आयकर विभाग की नोएडा सेक्टर-51 स्थित एक्सिस बैंक में छापेमारी के बाद नए-नए खुलासे हो रहे हैं। मंगलवार को सेक्टर-49 पुलिस की एक टीम बैंक पहुंची। जांच के दौरान कई फर्जी आईडी व दो खातों के बारे में अहम जानकारी मिली।

विज्ञापन


इनमें से एक बचत खाता और दूसरा चालू खाता था। नोटबंदी के बाद दोनों ही खातों से करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन किया गया।  फिलहाल पुलिस ने इस मामले में अभी किसी को गिरफ्तारी नहीं किया है। जांच के बाद ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


पिछले दिनों एक्सिस बैंक में आयकर विभाग की छापेमारी के बाद करीब 20 ऐसे खातों के बारे में जानकारी मिली थी, जिसे फर्जी कंपनी के नाम से खोला गया था। इनमें करीब 60 करोड़ रुपये जमा कराने की बात सामने आई थी। प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम इसकी जांच कर रही है। वहीं, पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बचत खाते को 15 मार्च, जबकि चालू खाते को 12 जनवरी को खोला गया था

axis bank: 31 crore transaction from 2 fake accounts
axis bank

सेक्टर-49 थाना प्रभारी विजेंद्र भड़ाना ने बताया कि इसी सिलसिले में मंगलवार को पुलिस विंग की एक टीम एक्सिस बैंक पहुंची। जांच में उन्हें वहां से कई फर्जी आईडी के अलावा दो फर्जी खाते भी मिले।

इनमें से एक बचत खाते को 15 मार्च, जबकि चालू खाते को 12 जनवरी को खोला गया था। बताया गया है कि चालू खाते से अब तक करीब 29 करोड़ रुपये, जबकि बचत खाते से 2.16 करोड़ का ट्रांजेक्शन किया जा चुका है।

इन दोनों खातों के ट्रांजेक्शन की डिटेल निकाली जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि इन खातों से और किन खातों में पैसा भेजा गया या डाला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed