{"_id":"57a332b94f1c1bc3762ba3a2","slug":"awareness-through","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 05 Aug 2016 05:48 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में महिला एवं बाल कल्याण विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को राजस्थान भवन में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अग्रवाल कॉलेज के छात्रों ने महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, छेड़छाड़, कन्या भ्रूण हत्या और नारी शिक्षा पर आधारित नुक्कड़ नाटक के जरिये समाज में फैली बुराइयों पर कटाक्ष किया।
विज्ञापन
डॉ. ऊषा चौधरी व डॉ. रेखा सेन की के मार्गदर्शन में आयोजित नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम की भावनात्मक प्रस्तुति की दर्शकों ने सराहना की। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता ने नुक्कड़ नाटक में भाग लेने वाले छात्र वरुण, कीर्ति, प्रिया, मोहित, गौरव, भावुक, सचिन, गार्गी, निकिता, छवि, जाहन्वी, नताशा, भावना, वैशाली, वाणी, केशव, रविंद्र, योगिता, केतन, सिमरन, नेहा, प्रिया, मनीषा व विमला को बधाई देते हुए भविष्य में समाज के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। नुक्कड़ नाटक के शानदार मंचन के लिए कॉलेज की टीम को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन