{"_id":"6ab6975e1c5f3895ba003fc9","slug":"awareness-on-womens-health-is-important-vijaya-k-rahatkar-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-156574-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के स्वास्थ्य पर जागरूकता जरूरी: विजया के राहतकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के स्वास्थ्य पर जागरूकता जरूरी: विजया के राहतकर
विज्ञापन
-दो दिवसीय कार्यक्रम में स्वास्थ्य विशेषज्ञों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया।
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मेडिवेज हेल्थ फाउंडेशन ने महिलाओं के स्वास्थ्य, बीमारी की समय पर पहचान और बेहतर इलाज के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘नारी शक्ति 3.0’ का शुभारंभ किया। यह दो दिवसीय कार्यक्रम शुक्रवार को नई दिल्ली के एक निजी होटल में शुरू हुआ। इसमें स्वास्थ्य विशेषज्ञों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया के. राहतकर ने कहा कि महिलाओं को स्वस्थ रखने के लिए जागरूकता और समय पर स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी है। उन्होंने जोर दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं में महिलाओं की जरूरतों को प्राथमिकता देने से परिवार और समाज मजबूत होते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. जीके रथ ने बताया कि स्वास्थ्य जांच के बाद निदान, इलाज और नियमित जांच भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि केवल जांच कराने से काम पूरा नहीं होता, बल्कि मरीज को इलाज की पूरी प्रक्रिया से जोड़ना आवश्यक है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विशेषज्ञों के महत्वपूर्ण सुझाव
सुभारती इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर मैनेजमेंट एंड रिसर्च, मेरठ के निदेशक डॉ. अनुराग श्रीवास्तव और डॉ. सुदर्शन सहित कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने नियमित स्वास्थ्य जांच और बीमारी की शुरुआती पहचान को महत्वपूर्ण बताया। समय पर इलाज और इलाज के बाद नियमित जांच पर भी जोर दिया गया।