{"_id":"5d6bd4e18ebc3e93ac71f507","slug":"awareness-along-with-strictness-for-plastic-ban-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक पर पाबंदी के लिए जागरूकता और सख्ती साथ-साथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक पर पाबंदी के लिए जागरूकता और सख्ती साथ-साथ
Sun, 01 Sep 2019 07:55 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 01 Sep 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पाबंदी के लिए नगर निगमों ने मुहिम तेज कर दी है। दक्षिणी निगम ने जहां जागरूकता अभियान शुरू किया है वहीं प्लास्टिक निर्माताओं, स्टॉक रखने वालों सहित खुदरा विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। पिछले 15 दिनों में 400 से अधिक चालान करते हुए बड़ी मात्रा में प्लास्टिक, पॉलीथिन जब्त की गई है।
विज्ञापन
उत्तरी दिल्ली नगर निगम में रविवार को अभियान के तहत प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की शपथ ली गई। इसके बाद गलियों में बैनर पर लिखे संदेशों के जरिये लोगों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसानों की जानकारी दी गई। उनसे अभियान में शामिल होने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
लोगों को जूट, कांच के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर यह अभियान शुरू किया गया है। पूर्वी निगम की ओर से भी सभी वार्डों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
उत्तरी निगम ने कार्रवाई के लिए बनाईं टीमें
सभी वार्ड में अभियान को सफल बनाने के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने टीमें गठित कर दी हैं। टीम के सदस्य अलग अलग वार्डों का दौरा कर लोगों को जागरूक करेंगे। उनके साथ एक फोटोग्राफर भी होगा ताकि अभियान के दौरान निरीक्षण सहित तमाम गतिविधियों को कैमरे में कैद किया जा सके।
सामुदायिक केंद्रों पर भी जागरूकता अभियान
भूपेन्द्र गुप्ता ने बताया कि दुकानदारों को बताया जा रहा है कि प्लास्टिक पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करें। स्कूलों, रेडियो, सामुदायिक केंद्रों पर भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मेट्रो में भी जल्द ही जागरूकता संदेश प्रसारित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ सकें।