{"_id":"586a67184f1c1b4d5615864d","slug":"auto-steered-in-the-wrong-direction-the-traveler-lost-his-leg","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही की हद : गलत दिशा में चलाया ऑटो, यात्री ने पैर गंवाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापरवाही की हद : गलत दिशा में चलाया ऑटो, यात्री ने पैर गंवाया
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:18 AM IST
विज्ञापन
यातायात नियमों का पालन नहीं करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ऑटो चालक के लापरवाही से ऑटो चलाने और ट्रैफिक नियम तोड़ने का खामियाजा एक सवारी को भुगतना पड़ा। ऑटो दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद सवारी के घायल हो जाने पर डॉक्टरों को उसका पैर काटना पड़ा। घटना बीते 16 नवंबर की बताई गई। सेक्टर-39 थाने में ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मूलत: गाजीपुर निवासी मोहम्मद नसीम खान (28) मुंबई में काम करते हैं। वह बीते 16 नवंबर को अपने दोस्त से मिलने नोएडा आये थे। दिल्ली रेलवे स्टेशन से उतरकर नसीम ने नोएडा के सेक्टर-44 स्थित सदरपुर के लिए ऑटो लिया।
विज्ञापन
जब ऑटो नोएडा के सेक्टर-37 के पास पहुंचा तो चालक ने रांग साइड होकर फ्लाईओवर पर ऑटो को चढ़ा दिया। नसीम ने ऑटो चालक को रांग साइड चलने मना किया और खूब रोका लेकिन ऑटो चालक नहीं माना।
विज्ञापन
फ्लाईओवर पर रांग साइड चढ़ते ही सामने से आ रहे एक वाहन से ऑटो की भिड़ंत हो गई। जिससे ऑटो पलट गया और हादसे में नसीम का पैर ऑटो के नीचे आकर बुरी तरह चोटिल हो गया। इसके बाद पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
घायल के गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया। ज्यादा इंफेक्शन होने के कारण डॉक्टरों को उसका दायां पैर काटना पड़ा। अभी युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित के चाचा अशफाक ने ऑटो चालक मुन्नीलाल के खिलाफ लापरवाही से ऑटो चलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।