{"_id":"9592e943f744296e8c76f29b7e0fe85b","slug":"auto-ncr-three-permits-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर आटो के तीन परमिट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीआर आटो के तीन परमिट जारी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 04 Jan 2015 05:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीआर आटो का परमिट लेने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह है। शनिवार तक सात सौ लोगों ने इसके लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
उनके नाम-पते का घर पहुंचकर सत्यापन करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को एनसीआर आटो के तीन परमिट और जारी किए गए। अभी तक पांच परमिट जारी हो चुके हैं।
एनसीआर आटो परमिट के लिए लोगों में मारामारी शुरू हो गई है। वाहन लेने और परमिट हासिल करने के लिए आरटीओ आफिस में भीड़ लगने लगी है।
शनिवार तक आरटीओ आफिस और एजेंसियों के पास करीब सात सौ लोगों ने एनसीआर आटो के लिए आवेदन कर दिया था।
इनकेनाम-पते का आरआई और व्हीकल एजेंसियों की टीम मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन करेगी। इसके बाद परमिट जारी कर दिए जाएंगे।
शनिवार को एनसीआर आटो के तीन और परमिट जारी किए गए। सिहानी रोड विद्यानगर निवासी पतराम शर्मा, पंचशील कालोनी निवासी प्रवीण कुमार और सिहानी निवासी राजेंद्र कुमार को परमिट जारी कर दिए गए।
विज्ञापन
अब तक पांच परमिट जारी हो चुके हैं। नोएडा में अभी तक परमिट जारी नहीं किया गया है। आरटीओ मयंक ज्योति ने बताया कि विभाग का प्रयास लोगों को 15 जनवरी को एनसीआर आटो की सवारी कराने की है।
विज्ञापन
औपचारिकताओं के बाद एनसीआर आटो नोएडा,गाजियाबाद-दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेंगे। अभी तक इसके लिए विभाग पूरी तरह तैयार है। एनसीआर आटो का उदघाटन कराकर संचालन करा दिया जाएगा।