फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Auto-mutation system and Paperless Registration 2.0 to launch on June 23.

Delhi NCR News: 23 जून से शुरू होगा ऑटो म्यूटेशन सिस्टम और पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह।
जिले की सभी तहसीलों एवं उप-तहसीलों में राजस्व सेवाओं को आधुनिक और नागरिक हितैषी बनाने की दिशा में मंगलवार से ऑटो म्यूटेशन सिस्टम तथा पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 23 जून को वर्चुअल माध्यम से इस नई व्यवस्था का शुभारंभ करेंगे। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य राजस्व सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और त्वरित बनाना है ताकि नागरिकों को बिना अनावश्यक देरी के सुविधाएं मिल सकें। नई व्यवस्था के तहत संपत्ति पंजीकरण के साथ ही नामांतरण (म्यूटेशन) की प्रक्रिया स्वतः शुरू हो जाएगी। इससे लोगों को राजस्व कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और रिकॉर्ड समय पर अपडेट हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 के जरिए संपत्ति पंजीकरण प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाया जा रहा है। दस्तावेजों के डिजिटलीकरण और ऑनलाइन प्रक्रियाओं से समय की बचत होगी तथा कागजी कार्यवाही में कमी आएगी। उपायुक्त ने अधिकारियों को नई प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन को इसके लाभों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed