{"_id":"5c8ab0ccbdec22141e2227e4","slug":"auto-gang-threw-du-student-hostage-and-looted-on-nh-9-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ऑटो गैंग ने डीयू की छात्रा को बंधक बनाकर लूटा, सड़क पर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर ऑटो गैंग ने डीयू की छात्रा को बंधक बनाकर लूटा, सड़क पर फेंका
Fri, 15 Mar 2019 01:21 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) के एक कॉलेज की छात्रा को एनएच-9 पर ऑटो गैंग ने बंधक बनाकर लूटपाट की। चार बदमाशों ने छात्रा को बुरी तरह पीटा और छेड़छाड़ की। छात्रा को विजयनगर थाना क्षेत्र में फेंककर बदमाश भाग गए। कई घंटे तक पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
इंदिरापुरम की एक सोसायटी निवासी छात्रा डीयू के एक कालेज में बीकॉम प्रथम वर्ष में पढ़ती है। उसके पिता दिल्ली स्थित एक इंश्योरेंस कंपनी में एडवाइजर हैं। पिता के मुताबिक, 12 मार्च को बेटी के कॉलेज में डांस फेस्ट था। इससे वह लेट हो गई। वह रात करीब 10 बजे मेट्रो से नोएडा के इलेक्टॉनिक सिटी स्टेशन पर उतरी और वहां से पैदल एनएच-9 पर पहुंचीं।
विज्ञापन
वह इंदिरापुरम जाने के लिए एक ऑटो में सवार हुई। ऑटो में ड्राइवर समेत दो युवक पहले से थे। छात्रा सवारी समझकर ऑटो में बैठ गई। आगे जाकर दो अन्य युवक भी ऑटो में बैठ गए। वह ऑटो को इंदिरापुरम की बजाय विजयनगर की ओर ले जाने लगे और लूटपाट शुरू कर दी।
विज्ञापन
बदमाशों ने हाथ-पैर व आंखों में पट्टी बांधकर छात्रा को सीट के पीछे डाल दिया। छात्रा के पास सिर्फ 200 रुपये मिले। बदमाशों ने उसे बुरी तरह पीटा और विश्वकर्मा रोड पर फेंककर भाग गए। सूचना पर छात्रा के पिता व परिजन पहुंचे।
आरोप है कि पुलिस उन्हें टरकाती रही और घटना इंदिरापुरम क्षेत्र की बताकर पल्ला झाड़ती रही। एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।