फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Auto Expo: 10 thousand car, parking will be at the ticket counter

ऑटो एक्सपो: 10 हजार कार, पार्किंग पर होंगे टिकट काउंटर

Fri, 22 Jan 2016 04:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 22 Jan 2016 04:58 AM IST
विज्ञापन
Auto Expo: 10 thousand car, parking will be at the ticket counter

शहर के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित होने जा रहे 13वें ऑटो एक्सपो में आने वाले दर्शकों के लिए दो जगह पार्किंग बनाई जाएगी, जहां 10 हजार से ज्यादा कार खड़ी करने की व्यवस्था होगी। दर्शकों की भीड़ को संभालने और एंट्री को सुविधाजनक बनाने के लिए इस बार दोनों पार्किंग स्थल पर भी टिकट काउंटर बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


दिल्ली और नोएडा से 160 सीएनजी बसों को शटल सर्विस (फ्री) में लगाया जाएगा। छह मेट्रो स्टेशन से ऑटो एक्सपो के टिकट मिलेंगे। कुल 48 टिकट काउंटर और 18 एक्सचेंज काउंटर बनेंगे।
विज्ञापन


सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफेक्चरर्स (सियाम) के डिप्टी डायरेक्टर जनरल-सोगतो सेन और ट्रेड फेयर एंड इवेंट्स के डायरेक्टर हेड-देबाशीष मजूमदार ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि बोटेनिक गार्डन, राजीव चौक, प्रगति मैदान, मंडी हाउस, जसोला, द्वारका और एमजी रोड मेट्रो स्टेशन से टिकट की बिक्री की जाएगी। अभी तक 15 हजार टिकट की ऑनलाइन बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शकों के लिए दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से वाया प्रगति मैदान होते हुए शटल बस चलाई जाएंगी। नोएडा से आने वाले दर्शकों के लिए बॉटेनिक गार्डन और सिटी सेंटर से ये सुविधा मिलेगी। एक्सपो मार्ट के पास ऑटो और टैक्सी स्टैंड बनाए जाएंगे।

आयोजन स्थल पर हर तरह के खानपान ही होगी व्यवस्था होगी। दो नामी 5 स्टार होटल के रेस्टोरेंट होंगे। टॉप फूड चेन समेत 60 फूड स्टॉल, 20 फूड कियोस्क (स्ट्रीट फूड), 8 फूड ट्रक, 8 स्पेशियेलिटी रेस्टोरेंट सर्विस देंगे। इसके अलावा 20 हॉट-कोल्ड बेवरेज प्वाइंट और कई कैफे डायनिंग के प्वाइंट होंगे।

ऑटो एक्सपो में बनाए जाने वाले सभी गेट से आम दर्शकों की भी एंट्री होगी। कुल छह एंट्री और एग्जिट गेट बनाए जाएंगे। इन पर तीन चक्रीय चेकिंग से गुजरना होगा। सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ की होगी। हर गेट पर स्कैनर और मेटल डिटेक्टर होंगे।


ऑटो एक्सपो का मोबाइल ऐप भी तैयार किया जा रहा है, जिस पर सभी जानकारियां उपलब्ध होंगी। आईफोन के लिए इसे तैयार कर दिया गया है जबकि एंड्रॉयड और विंडोज के लिए जल्द ही लॉन्च कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed