{"_id":"8953332fa118f776ed81654f45a0be89","slug":"auto-drivers-are-at-the-top-on-breaking-traffic-rules-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक नियम तोड़ने में सबसे आगे हैं ये...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक नियम तोड़ने में सबसे आगे हैं ये...
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 27 Dec 2013 03:34 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव में यातायात के नियम तोड़ने में ऑटोवाले सबसे आगे हैं। यूनियन और पुलिस की नसीहत भी इन्हें सुधारने में नाकाम रही हैं। पिछले एक सप्ताह में ट्रैफिक पुलिस ने 4305 लापरवाह ऑटो चालकों के चालान किए हैं।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस पूरे साल ऑटो चालकों को सुधारने की कवायद में जुटी रही। सड़कों पर बेलगाम दौड़ते ऑटो पर लगाम लगाने के लिए छह माह पहले नए नियम बनाए गए। लेन ड्राइविंग से लेकर ड्रेस कोड तक लागू हुआ।
विज्ञापन
हाल में कुछ और कदम भी उठाए गए हैं, लेकिन किसी का कोई फर्क नहीं पड़ा। सड़क के बीचों-बीच ऑटो रोककर सवारियों का इंतजार करना आम बात है।
चौक-चौराहों पर तो एक-दूसरे से ज्यादा सवारियां भरने के चक्कर में ये आड़े-तिरछे ऑटो खड़े कर यातायात ही जाम कर देते हैं।
सोहना चौक, राजीव चौक, महावीर चौक, इफ्को चौक पर ये हालात रोज दिखाई देते हैं। ट्रैफिक पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सबसे अधिक चालान ऐसे ही ऑटो चालकों के किए गए हैं। गलत लेन में चलने वाले ऑटो के चालान भी काटे गए हैं।
विज्ञापन
आठ दिन में चालन
18 दिसंबर----505
19 दिसंबर----528
20 दिसंबर-----557
21 दिसंबर-----499
22 दिसंबर-----364
23 दिसंबर-----616
24 दिसंबर-----663
25 दिसंबर-----575