फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   auto driver gang raped woman and killed her daughter in gurugram

9 माह की बच्ची को चलती ऑटो से फेंक हत्या, मां संग पांच घंटे तक हाईवे पर गैंगरेप

Wed, 07 Jun 2017 10:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
टीम डिजिटल/अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Updated Wed, 07 Jun 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
auto driver gang raped woman and killed her daughter in gurugram

सात दिन पहले 9 साल की बच्ची की संदिग्ध हालत में हुई मौत में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में बच्ची की हत्या और मां के साथ गैंगरेप का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।

विज्ञापन


गुरुग्राम के गांव बांस कुसला में रहने वाली महिला घरेलू कलह के कारण पिछले सोमवार की रात को विवाद के बाद मायके जाने के लिए निकली पड़ी। लेकिन वह नहीं जानती थी कि इतनी रात को उसके लिए बाहर निकालना ही काल बन जाएगा। 
विज्ञापन


19 वर्षीय महिला अपने पति के साथ गांव बांस कुसला में किराये पर रहती है। पति आईएमटी कंपनी में काम करता है। आपसी कहासुनी के बाद महिला 29 मई की रात करीब 12 बजे घर से खांडसा जाने के लिए निकल पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो चालक को रुकने का इशारा किया

auto driver gang raped woman and killed her daughter in gurugram

उसने अपने साथ ही 9 माह की बच्ची को भी ले लिया। जब वह बांस कुसला चौक पर पहुंची, तो उसने पीछे से आ रहे कैंटर चालक को आईएमटी चौक दिल्ली-जयपुर हाईवे तक छोडने की बात कही। 

कैंटर चालक ने महिला को बैठा लिया। थोड़ी दूर चलते ही चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। जिससे परेशान होकर महिला कैंटर से उतरकर पैदल ही आईएमटी चौक पर जाने के लिए चलने लगी। 

इसके बाद उसने पीछे से आ रहे ऑटो चालक को रुकने का इशारा किया। ऑटो में पहले ही दो युवक बैठे थे जिन्होंने शराब पी रखी थी। ऑटो में बैठते ही युवकों ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

मौका ए वारदात का निरीक्षण हुअा

auto driver gang raped woman and killed her daughter in gurugram

इसी बीच एक युवक ने उसके हाथों से उसकी 9 माह की बच्ची को छीन लिया और सड़क पर फैंक दिया। सड़क पर गिरने से उसकी बेटी की मौत हो गई। जांच अधिकारी एसआई सुनील का कहना है कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार और डीसीपी साउथ अशोक बक्शी आईएमटी मानेसर सेक्टर-7 थाने में दौरा करने पहुंचे।

उन्होंने महिला के साथ मौका ए वारदात का भी निरीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed