{"_id":"5c5ea544bdec224ca3490e5d","slug":"auto-driver-burned-money-dispute-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में ऑटो चालक को जिंदा जलाया, पुलिस जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में ऑटो चालक को जिंदा जलाया, पुलिस जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच
Sat, 09 Feb 2019 05:16 PM IST
शाहरुख खान
भाषा, नोेेेएडा
भाषा, नोेेेएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 09 Feb 2019 05:16 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में दो लोगों ने एक ऑटो चालक को शुक्रवार को जला दिया। गंभीर हालत में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि डेल्टा- दो में रहने वाले संत राम (19) को राजू तथा संतोष शुक्रवार की रात को घर से बुलाकर ले गए। इन लोगों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।
थाना प्रभारी ने बताया कि राजू , संतोष और संतराम ने एक साथ बैठकर शराब पी। उन्होंने बताया कि आरोप है कि राजू तथा संतोष ने शराब के अंदर जलती हुई कोई चीज डालकर संतराम के शरीर पर फेंक दी जिसकी वजह से वह बुरी तरह से झुलस गया।
उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में उसे ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में संतराम के बड़े भाई रामबाबू ने राजू तथा संतोष को नामित करते हुए हत्या का मामला दर्ज कराया है।