फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aunt daughter burnt a seven-year-old innocent with a cigarette In Nebsarai Delhi

विवाद माता-पिता का, जलता बच्चा: बुआ की लड़की ने सात साल के मासूम को सिगरेट से दागा, टीचर ने टॉर्चर से बचाया

Fri, 03 Mar 2023 07:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 03 Mar 2023 07:51 PM IST
सार

डर के कारण बच्चे ने किसी को कुछ बताया नहीं था। ज्यादा परेशान होने पर उसने 27 फरवरी को अपनी ट्यूशन टीचर को जानकारी दी। इसके बाद बच्चे की मां उसे डॉक्टर के पास ले गई और पीसीआर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
aunt daughter burnt a seven-year-old innocent with a cigarette In Nebsarai Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दक्षिण जिले के नेबसराय थाना इलाके में सात वर्ष के मासूम को सिगरेट से दागने का मामला सामने आया है। आरोप बुआ की लड़की पर है। बच्चे की मेडिकल जांच में जलने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बच्चे की काउंसलिंग कराने के बाद पिता और बुआ व उसकी लड़की (22) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में शुक्रवार शाम तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन

माता-पिता के बीच विवाद चलने से न्यायालय के आदेशानुसार बच्चा तीन माह मां के पास तो अगले तीन महीने पिता के पास रहता है। ऐसे में अब बच्चा बुआ और बुआ की बेटी के साथ पिता के पास रह रहा था। नेबसराय थाना पुलिस को 27 फरवरी को पीसीआर कॉल मिली थी कि सात वर्ष के बच्चे को सिगरेट से जलाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने डीडीए फ्लैट्स, गली नंबर-42 मदनगीर निवासी बच्चे की मेडिकल जांच कराई। जांच में बच्चे हाथों पर सिगरेट से दागे जाने के निशान मिले हैं। दक्षिण जिला डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया कि पुलिस ने बच्चे की काउंसलिंग कराई। सीडब्ल्यूसी ने बच्चे की कस्टडी मां को सौंप दी हे। बच्चा इस समय मां के पास है। तीन महीने वह सैनिक फार्म में रहने वाले पिता और बुआ व उसकी बेटी के साथ रहा। बच्चे ने आरोप लगाया है कि बुआ की लड़की ने उसे 29 दिसंबर सिगरेट से दागा था।

विज्ञापन

डर की वजह से किसी को कुछ नहीं बताया
डर के कारण बच्चे ने किसी को कुछ बताया नहीं था। ज्यादा परेशान होने पर उसने 27 फरवरी को अपनी ट्यूशन टीचर को जानकारी दी। इसके बाद बच्चे की मां उसे डॉक्टर के पास ले गई और पीसीआर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चे का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed