फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aunt and niece injured after bullet bike tank caught fire in Ghaziabad

Ghaziabad: बुलेट बाइक की टंकी में हुआ धमाका, लगी आग; मौसी और भांजी घायल

Wed, 02 Oct 2024 10:20 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, साहिबाबाद (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, साहिबाबाद (गाजियाबाद) Published by: श्याम जी. Updated Wed, 02 Oct 2024 10:20 PM IST
सार

गाजियाबाद में अचानक एक बुलेट बाइक की तेल की टंकी में धमाके के साथ आग लग गई। समय रहते चालक उतर गया और जान बच गई। अग्निशमन विभाग के आने से पहले ही आग पर काबू पाया।
 

विज्ञापन
Aunt and niece injured after bullet bike tank caught fire in Ghaziabad
बाइक की टंकी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के पप्पू कॉलोनी गली नंबर-3 में बुधवार को अचानक बुलेट बाइक की तेल की टंकी में धमाके के साथ आग लग गई। समय रहते चालक उतर गया और जान बच गई। अग्निशमन विभाग के आने से पहले ही आग पर काबू पाया। धमाके में वहां खड़ी मौसी और भांजी घायल हो गई।
विज्ञापन


पप्पू कॉलोनी में रहने वाले जॉनी ने बताया कि बुधवार दोपहर पड़ोसी के घर उसका एक जानने वाला शहीद नगर में रहने वाला युवक बुलेट से आया था। जैसे ही उसने बुलेट को स्टार्ट किया, तभी उसमें आग लग गई। आग लगने पर चालक बुलेट से उतर गया। बुलेट जानी के घर के बाहर खड़ी थी। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बुलेट की तेल की टंकी में आग पहुंची तो धमाके के साथ फट गई। बाइक की टंकी का ढक्कन हवा में कई फीट ऊपर तक उछल गया। ढक्कन के साथ गर्म पेट्रोल व आग की लपटें भी काफी ऊंचाई तक गईं। टंकी फटने से नौ वर्षीय बच्ची व उसकी मौसी पर पेट्रोल के छींटे पड़ गए। जिस कारण दोनों झुलस गए। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed