बिना पैसे दिए ही खरीद ली ऑडी कार!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगदी की जगह चेक लेकर महंगी कार बेचना एक व्यक्ति को महंगा पड़ा। चेक बाउंस होने पर उसने कार वापस मांगी तो खरीदार ने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर 31 पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। साकेत, दिल्ली निवासी कंवल कपूर के मुताबिक उनके पास एक ऑडी कार थी।
डीएलएफ फेज एक अंबुजा ओवरसीज सेक्टर 31 निवासी आनंद ने उनसे यह कार 25 लाख रुपये में खरीदी थी।
पचास लाख रूपयों की हेर-फेर का है मामला
आनंद ने नगद भुगतान न कर पच्चीस लाख रुपये कीमत के दो चेक दिए थे। बैंक में चेक बाउंस हो गए, भुगतान के नाम पर आरोपी उन्हें टरकाने लगा।
इस पर उन्होंने रुपये देने का कार वापस करने को कहा तो उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया। एसएचओ सेक्टर 31 ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
अब ऐसे में कार मालिक इस इंतजार में है कि कब उसे उसकी ऑडी कार वापस मिलेगी।