फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Atul Maheshwari Scholarship Exam-2024 today

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2024: NCR के एग्जाम सेंटरों पर पहुंचे छात्र, लगी भीड़

Sun, 17 Nov 2024 03:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 17 Nov 2024 03:23 PM IST
सार

नौवीं से बारहवीं तक के 35 हजार से अधिक विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। जिन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या अधिक है, वहां सुबह और शाम, दो पालियों में परीक्षाएं होंगी।

विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship Exam-2024 today
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने पहुंचे छात्र छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला फाउंडेशन के माध्यम से संचालित की जाने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2024 के दूसरे चरण की परीक्षा हो रही है। गाजियाबाद और फरीदाबाद समेत 29 सेंटरों पर एज्जाम हो रहा है। अतुल महेश्वरी छात्रवृत्ती परीक्षा देने के लिए आईएमएस यूसि कैंपस में छात्र छात्राएं प्रवेश किया। सेंटर में प्रवेश के बाद पंजीकरण किया। इसके बाद कैंपस में अतुल महेश्वरी छात्र वृत्ती परीक्षा की सूची में छात्राओं ने नाम देखा। कक्षा 9 से 12 तक के 1522 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। वहीं दूसरी तरफ फरीदाबाद सेक्टर 15 ए स्थित विद्या मंदिर स्कूल में अमर उजाला द्वारा आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी पहुंचे। 
विज्ञापन




इन केंद्रों पर परीक्षा
कौशांबी, मथुरा, चंडीगढ़, देहरादून, रुड़की, हरिद्वार, गाजियाबाद, बुलंदशहर, देवरिया, बांदा, लखनऊ, फैजाबाद (अयोध्या), गोंडा, रायबरेली, सहारनपुर (कक्षा 11 और 12), मुजफ्फरनगर, बागपत (कक्षा 11 और 12), शामली (कक्षा 11 और 12), मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, संभल, नोएडा, फरीदाबाद, शिमला, सिरमौर और बलिया।
विज्ञापन




महत्वपूर्ण जानकारी
  • बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित एक ही लिखित परीक्षा होगी।
  • परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा।
  • प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि या जानकारी में विसंगति होने पर अपने स्कूल का आई-कार्ड या आधार कार्ड साथ लेकर जाएं।
  • प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट पर देने होंगे, इसलिए केवल नीला या काला बॉल पॉइंट पेन लेकर जाएं।
  • परीक्षार्थियों को 90 मिनट में 100 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।
  • किसी भी प्रकार के नकारात्मक अंकन (निगेटिव मार्किंग) का प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed