फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Atul maheshwari scholarship being praised by

अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप की हर ओर सराहना

Fri, 18 Jul 2014 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 18 Jul 2014 05:43 PM IST
विज्ञापन
Atul maheshwari scholarship being praised by

फरीदाबाद में पैसों की कमी की वजह से गरीब प्रतिभाएं चारदीवारी में ही दम तोड़ देती हैं। ‘अमर उजाला’ ने ऐसी प्रतिभाओं को निराशा के अंधेरों से निकालकर लक्ष्य तक पहुंचाने में योगदान करने की सोची है।

विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपने नवोन्मेषक स्व. अतुल माहेश्वरी के नाम पर छात्रवृत्ति योजना ऐसा ही एक प्रयास है। अब तक सैकड़ों छात्र आवेदन कर चुके हैं।
विज्ञापन


अगस्त के अंतिम सप्ताह में छात्रवृत्ति की परीक्षा होगी। परीक्षा में छात्रों की कक्षा के अनुरूप उनके सामान्य ज्ञान, तार्किक ज्ञान और भाषा की परख होगी। इस कोशिश की हर ओर सराहना हो रही है। अग्रवाल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. केके गुप्ता का कहना है कि इससे उन विद्यार्थियों को हौसला मिलेगा, जोकि प्रतिभाशाली होते हुए भी पैसों के अभाव में पढ़ नहीं पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धा मंदिर पब्लिक स्कूल (भारत कॉलोनी) के प्रिंसिपल गजराज सिंह आर्य ने कहा कि थोड़ा सा सहारा मिलने से बच्चे बहुत आगे निकल जाते हैं और न मिलने पर उनकी प्रतिभा दबकर रह जाती है। अमर उजाला द्वारा छात्रवृत्ति देने की योजना ऐसे बच्चों में उत्साह का संचार भरेगी।


उप जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत सिंह का कहना है कि गरीब प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहित करने की यह कोशिश ऐसे बच्चों की जिंदगी में जरूर रंग भरेगी।

पूर्व क्रिकेटर को मिलते थे 720 रुपये
फरीदाबाद। राजा नाहर सिंह स्टेडियम से क्रिकेट की शुरुआत करके भारतीय टीम में जगह बनाने वाले अजय रतरा का कहना है कि उनकी राह स्कॉलरशिप ने आसान की थी। वेस्टइंडीज की धरती पर शतक जमाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने रतरा यहां क्रिकेट नर्सरी में रहे हैं। नर्सरी में क्रिकेट के लिए सरकार की ओर से 720 रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति मिलती थी। इस छात्रवृत्ति ने उनके अंदर नई ऊर्जा का संचार कर दिया। जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद यह रकम मिलनी शुरू हुई थी, जिससे उन्हें आगे बढ़ने में मदद मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed