{"_id":"5d518ba58ebc3e6d1525baf0","slug":"attention-bikers-thieves-steal-from-your-bags-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार सावधान, भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर बैग से कीमती सामान चोरी करते हैं चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार सावधान, भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर बैग से कीमती सामान चोरी करते हैं चोर
Mon, 12 Aug 2019 09:24 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 12 Aug 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार के बैग से चोरी करता हुआ चोर
- फोटो : अमर उजाला
अगर आप बाइक व स्कूटी से पिट्ठू बैग टांग कर उत्तम नगर की ओर जाते हैं तो सावधान हो जाएं। वाहनों के भीड़ भाड़ के बीच चोर आपके सामान पर हाथ साफ कर सकता है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा रहा है कि भीड़ में फंसे एक बाइक सवार के बैग से बदमाश सामान निकालने की कोशिश कर रहा है।
पूरी घटना को देखकर दुकान पर बैठे किसी व्यक्ति ने वीडियो तैयार किया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। पुलिस भी इस वीडियो के जरिए उन आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः चोरी की बाइक छुपाने का अड्डा है रेलवे स्टेशन की पार्किंग, ऑपरेशन नंबर प्लेट से हुआ खुलासा
विज्ञापन
राजधानी की सड़कों पर एक ऐसा गैंग सक्रिय है जो सरेआम बाइक व स्कूटी से जा रहे लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर बदमाश उनके बैग का चेन खोलकर उसे टटोलते हैं और कीमती सामान पर हाथ साफ कर देते हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि वारदात को दिन दहाड़े अंजाम दिया जा रहा है।
पश्चिम दिल्ली में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे उत्तम नगर का बताया जा रहा है। वीडियो में चार युवकों को देखा जा रहा है जो चौराहे पर खड़े होते हैं। वाहनों के भीड़ भाड़ के बीच बैग टांगे बाइक व स्कूटी सवार को देखते ही वह हरकत में आते हैं। उसमें से दो युवक वाहनों की भीड़भाड़ के बीच बाइक सवार के पास पहुंचते हैं और उनके पिट्ठू बैग की चेन खोलकर बैग में टटोलने की कोशिश करते हैं।
बैग में कीमती सामान मिलने के बाद वह उसे निकाल कर दोबारा सड़क के किनारे आ जाते हैं। इन युवकों की हरकत को देखकर दुकान पर बैठे किसी व्यक्ति ने इनका वीडियो बनाया और फिर उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस भी वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है।