फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Attempted robbery at a jewellery shop using a toy pistol

Delhi NCR News: खिलौने की पिस्टल दिखाकर ज्वेलरी की दुकान में लूटपाट का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
-महिपालपुर इलाके की घटना, दुकानदार ने बदमाश को दबोचा, लोगों ने पिटाई कर पुलिस के हवाले किया
विज्ञापन

-वसंत कुंज नार्थ थाना पुलिस लूटपाट का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। महिपालपुर इलाके में एक बदमाश ने खिलौने वाली पिस्टल दिखाकर ज्वेलरी की दुकान में लूटपाट की कोशिश की। दुकानदार ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। लोगोें ने उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। बदमाश दुकान से अंगूठियां लेकर भागने की कोशिश कर रहा था। दुकानदार के विरोध पर बदमाश ने पिस्टल के बट से उसपर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान रोशन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक 18 साल का ऋषभ शाह सपरिवार के साथ महिपालपुर इलाके में रहते हैं। वह अपने घर के भूतल पर उमा ज्वैलर्स नाम की दुकान चलाते हैं। वसंत कुंज नार्थ थाने में दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि पिता के गांव जाने की वजह से वह दुकान का काम देख रहे थे। 26 फरवरी सुबह करीब 10.30 बजे एक युवक उनकी दुकान पर आया। युवक ने 50 से 60 हजार रुपये तक की कोई लेडीज अंगूठी दिखाने को कहा। ऋषभ ने 10, 12 व 22 कैरेट सोने की अंगूठी निकालकर एक ट्रे में उसके सामने रख दिया। युवक अचानक ट्रे से अंगूठियां उठाकर भागने लगा। पीड़ित के रोकने पर युवक ने पिस्टल निकाल लिया और उसके बट से उसपर हमला कर दिया। पीड़ित के शोर मचाने पर आस पास के लोग वहां आ गए और बदमाश को दबोच लिया। लोगों ने उसकी पिटाई कर दी और पुलिस को घटना की जानकारी दे दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अपने हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान 23 साल के रोशन सिंह के रूप में हुई। उसने बताया कि वह पंजाब के संगरूर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से खिलौने वाली पिस्टल बरामद कर ली। पुलिस बदमाश से पूछताछ कर उसके आपराधिक वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article