खेल रही नाबालिग को देखकर जाग उठी हैवानियत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में बल्लभगढ़ के सेक्टर-सात थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पीड़िता की भाभी ने उसको आरोपी के चुंगल से छुड़ाया। मामले की शिकायत पुलिस को कर दी गई है।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार शाम को वह अपनी भतीजी के साथ खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली एक लड़की वैदही (बदला हुआ नाम) उसकी भतीजी को वहां से अपने साथ ले गई। इसी दौरान वैदही का भाई राहुल वहां आ गया।
आरोप है कि राहुल ने आते ही पीड़िता के हाथ पकड़ लिए। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
आरोपी पीड़िता को घसीट कर एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान उसकी भाभी वहां पहुंच गई। उसने आरोपी से पीड़िता को छुड़ाया। मामले की जांच अधिकारी एसआई राजबाला ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।