फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Attempted murder of third class girl student in private school delhi

खौफनाक: निजी स्कूल में छात्रा का गला दबा कर हत्या करने की कोशिश, तीसरी कक्षा में पढ़ती है पीड़िता

Tue, 22 Nov 2022 07:53 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Nov 2022 07:53 AM IST
सार

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, छात्रा स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती है। वह शुक्रवार को स्कूल गई थी। जब वह बाथरूम जा रही थी तभी एक अज्ञात शख्स वहां आया और छात्रा का जोर से गला दबा दिया। छात्रा चिल्लाने लगी तो आरोपी उसे धक्का देकर फरार हो गया। छात्रा ने बताया है कि आरोपी के हाथ पर शेर का टैटू बना हुआ है

विज्ञापन
Attempted murder of third class girl student in private school delhi
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया गया। घटना के समय छात्रा बाथरूम जा रही थी। आरोपी ने छात्रा को धक्का भी दिया। 
विज्ञापन


परिजनों की शिकायत पर चितरंजन पार्क(सीआर पार्क) थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में सोमवार शाम तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था। पुलिस स्कूल के सभी छात्रों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने स्कूल के एक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी को पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस दिया है। मामले की जांच के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, छात्रा स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती है। वह शुक्रवार को स्कूल गई थी। जब वह बाथरूम जा रही थी तभी एक अज्ञात शख्स वहां आया और छात्रा का जोर से गला दबा दिया। छात्रा चिल्लाने लगी तो आरोपी उसे धक्का देकर फरार हो गया। छात्रा ने बताया है कि आरोपी के हाथ पर शेर का टैटू बना हुआ है और उसने चेहरे पर कुछ लगा रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा ने घर जाकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने इसकी शिकायत सीआर पार्क थाने में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्कूल के सभी सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हुए हैं। 


ऐसे में पुलिस स्कूल के सभी छात्रों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को स्कूल के एक कर्मचारी अभिषेक पर संदेह है। ऐसे में पुलिस ने उसे पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस दिया है। छात्रा ने छेड़छाड़ के आरोप नहीं लगाए हैं। ऐसे में पुलिस ने एफआईआर में छेड़छाड़ आदि की धारा नहीं लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed