{"_id":"5c16f1c4bdec2253ba33645f","slug":"attempt-to-murder-of-two-cousins","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो चचेरे भाइयों पर जानलेवा हमला, नगर पंचायत अध्यक्ष के भाई समेत चार पर केस दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो चचेरे भाइयों पर जानलेवा हमला, नगर पंचायत अध्यक्ष के भाई समेत चार पर केस दर्ज
Mon, 17 Dec 2018 06:16 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दनकौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दनकौर
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 17 Dec 2018 06:16 AM IST
विज्ञापन
बेसुध हालत में मिला शराबी पिता (प्रतिकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के बिलासपुर कस्बे में शनिवार शाम दो चचेरे भाइयों पर हमला किया गया। आरोप है कि चुनावी रंजिश को लेकर इनमें से एक भाई के गले में रस्सी का फंदा डालकर जान से मारने का प्रयास किया गया। हमले में दोनों भाइयों को काफी चोट आई हैं। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर कस्बे के नगर पंचायत अध्यक्ष साबिर कुरैशी के सगे भाई शाहिद समेत साबिर उर्फ नुकिया, भोलू और इमरान पर केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया गया है। शाहिद अभी फरार है।
विज्ञापन
बिलासपुर कस्बा निवासी महफूज खान ने बताया कि उसका बेटा अरहान शनिवार देर शाम घर से कुछ दूरी पर स्थित एक कोचिंग सेंटर से अपने चचेरे भाई हूमायूं के साथ पैदल घर लौट रहा था। आरोप है कि कस्बे में स्थित छोटी मस्जिद के पास पहले से घात लगाए खड़े बिलासपुर निवासी साबिर उर्फ नुकिया, भोलू, इमरान और शाहिद ने दोनों को जबरन रोक लिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला किया। इस घटना में दोनों बुरी तरह से लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने अरहान के गले में रस्सी का फंदा डालकर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़ित के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार मौके पर पहुंच गया और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपियों से उनका नगर पंचायत के चुनाव को लेकर पिछले साल से रंजिश चली आ रही है। जिसके चलते ही आरोपियों ने उनके परिवार पर हमला किया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर बिलासपुर के चेयरमैन साबिर कुरैशी के सगे भाई शाहिद, साबिर उर्फ नुकिया,भोलू और इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि तीन आरोपी साबिर, भोलू और इमरान को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि चौथे फरार आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।