फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   attempt to disturb communal harmony in delhi khajuri khas two arrested three in custody

दिल्ली में फिर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश: खजूरी खास में एक समुदाय विशेष के लोगों ने दो युवकों से की बदसलूकी, दो गिरफ्तार, तीन हिरासत में

Tue, 26 Apr 2022 03:03 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 26 Apr 2022 03:03 AM IST
सार

उत्तर-पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवर देर रात करीब 10.32 बजे उनकी टीम को गली नंबर-13 में बवाल की सूचना मिली। कॉलर ने बताया कि एक धर्म के लोग दूसरे धर्म के लड़कों के साथ मारपीट करने की बात कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पीसीआर, ईआरवी और लोकल पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
attempt to disturb communal harmony in delhi khajuri khas two arrested three in custody
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनुमान जयंती के मौके पर उत्तर-पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हुए बवाल की आग अभी शांत भी नहीं हुई थी एक बार फिर राजधानी के माहौल को खराब करने का प्रयास किया गया। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में रविवार रात एक समुदाय विशेष के लोगों ने दूसरे समुदाय के दो युवकों को घेरकर उनके साथ खूब बदसलूकी की। उनके साथ मारपीट करने के अलावा उन पर धार्मिक छींटाकशी भी की गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने मामले की सूचना लोकल पुलिस को दे दी। खबर मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और हालात काबू किए। दोनों युवकों की शिकायत पर पुलिस ने अमन (20) और जीशान (20) को जानबूझकर उपद्रव करने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस पूरे हालात में नजर रखे हुए हैं।

विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवर देर रात करीब 10.32 बजे उनकी टीम को गली नंबर-13 में बवाल की सूचना मिली। कॉलर ने बताया कि एक धर्म के लोग दूसरे धर्म के लड़कों के साथ मारपीट करने की बात कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पीसीआर, ईआरवी और लोकल पुलिस मौके पर पहुंच गई। गली में भीड़ जुटी थी। मौके पर सोनू कुमार और उसका दोस्त निर्देश मिला। दोनों ने बताया कि खाना खाकर दोनों घर की ओर जा रहे थे। इस बीच अमन, जीशान, समीर और अन्य लोगों ने उनको रोक लिया। वह दिल्ली दंगों के बारे में बात कर उनके साथ बदसलूकी करने लगे। दोनों पर धार्मिक छींटाकशी भी होने लगी। यहां तक उनके साथ मारपीट भी कर दी गई। बात बढ़ती उससे पहले ही पुलिस वहां पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने भीड़ को मौके से हटाया। इसके बाद पुलिस सोनू और निर्देश को थाने ले आई। वहां दोनों के साथ बदसलूकी कर रहे अमन और जीशान को भी थाने लाया गया। बाद में पुलिस ने आईपीसी की धारा-153ए का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। समीर की तलाश की जा रही है। मौके से पुलिस ने तीन अन्य लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित और आरोपी दोनों ही खजूरी इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही है। फिलहाल एरिया में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed